फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Money Eid, fair punishment happiness

मनी ईद, सजा खुशियों का मेला

Fri, 08 Jul 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 08 Jul 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
Money Eid, fair punishment happiness
बच्चों ने भी मांगी दुआएं।
महीने भर तक रमजान की इबादतों के बाद गुरुवार को ईद का मुबारक मौका आया तो खुशियों की चमक से कोना-कोना खिल उठा। सव्वाल की पहली तारीख नौचंदी जुमेरात को शहर की सभी मस्जिदों, ईदगाहों में बाजमात ईद की नमाज अदा की गई। खुशनुमा माहौल में सुबह से ही नमाजी पहुंचने शुरू हो गए। लकदक लिबास में बड़ों के साथ बच्चों की भी टोलियां नमाज के लिए पहुंचीं। बारगाहे इलाही में मुल्क में अमन-चैन और बरकत के लिए दुआ की गई। फिर गले लगकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई। मुबारकबाद देने के लिए दूसरे वर्गों के लोग भी ईदगाहों पर पहुंचे। सबसे अधिक भीड़ काशी विद्यापीठ ईदगाह, जामा मस्जिद नदेसर, पुलकोहना, लाटसरैया, नई सड़क स्थित लंगड़ा हाफिज मस्जिद, शिवाला, मदनपुरा, मस्जिद दायम खां कचहरी में रही।
विज्ञापन



शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में रात से ही ईद की तैयारियाें के साथ अलग ही रौनक छाई हुई थी। सुबह होने के साथ ही घ्‍ारों से लेकर बाजार तक चहल-पहल और तेज हो गईं। नमाज के लिए नए परिधानों में लोग निकले। हजारों के हुजूम के बीच मस्जिदों, ईदगाहों के आसपास मेले जैसा नजारा था। नमाज के बाद खुत्बा दिया गया। मस्जिदों के इमामों ने नूरानी तकरीर पेश की। रमजान की इबादतों का शुकराना अदा किया। कहा कि अपने आप को गुनाहों से बचाना, गरीबों और यतीमों की मदद करना ही ईद है। सबने नमाज से पहले ईद का फितरा निकाला और उसे गरीबों में बांटा।
विज्ञापन



नमाज बाद मुबारकबाद देने और गले मिलने का सिलसिला शुरू हुआ और इसी के साथ ईद की खुशियों का रंग और निखर आया। बच्चों ने मेले का खूब लुत्फ उठाया। रंगबिरंगे गुब्बारे और खिलौने खरीदे। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर ईद की सेवईयां खाईं। दावतों और बधाइयों के आदान-प्रदान का सिलसिला देर रात तक चला। ईदी के तौर बड़ों ने छोटे बच्चों को उपहार दिए। घरों में ख्वातीन ने सजावट की थी और तरह-तरह के लजीज व्यंजन और पकवान बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दरगाह के फातमान में ईरान, इराक, सीरिया के लिए विशेष दुआख्वानी हुई। साथ ही, मुल्क में अमनो-अमान के लिए दुआएं मांगी गईं। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता सैय्यद फरमान हैदर ने सबको बधाई दी। मुतवल्ली अब्बास रिजवी सफक ने शुक्रिया अदा किया। ख्वातीन और बच्चे भी दुआख्वानी में शरीक रहे। ईद की नमाज के दौरान शहर भर में कड़ी सुरक्षा निगरानी के साथ जगह-जगह रूट डायवर्जन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed