{"_id":"58a9c1924f1c1b931ad863d6","slug":"monday-is-the-very-tough-day-for-sp-and-congress-alliance","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को सपा-कांग्रेस गठबंधन की होगी कड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को सपा-कांग्रेस गठबंधन की होगी कड़ी परीक्षा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 19 Feb 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी अखिलेश यादव
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए सोमवार का दिन बेहद खास होगा। सोमवार को दोपहर बाद तीन बजे तक नाम वापसी का अंतिम दिन है।
कैंट विधानसभा सीट से अगर रीबू श्रीवास्तव और अनिल श्रीवास्तव में से किसी एक ने नाम वापस नहीं लिया तो दोनों दलों के लिए गठबंधन धर्म निभाना संभव नहीं होगा।
कैंट के साथ-साथ इसका असर वाराणसी की सभी आठ सीटों पर पड़ेगा। पर्चा वापस नहीं लिए जाने पर सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रीबू श्रीवास्तव के चुनाव प्रचार में उतरेंगे।
सपा-कांग्रेस गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव के बाद सपा नेत्री रीबू श्रीवास्तव ने भी कैंट सीट से पर्चा दाखिल किया है।
दो दिनों से कांग्रेस नेताओं की ओर से रीबू के पर्चा वापस लेने की अफवाह उड़ती रही है।
रविवार शाम तक की रिपोर्ट के मुताबिक रीबू और अनिल में से कोई भी पर्चा वापस लेने को तैयार नहीं है।

भाजपा ने किया बगियों को मनाने का प्रयास
वाराणसी
- फोटो : SELF
पीएम के संसदीय क्षेत्र की शहर उत्तरी और सेवापुरी सीट पर बागियों को मनाने का सिलसिला रविवार को भी चला।
दोनों सीटों पर भाजपा के बागियों के नामांकन किया है। पार्टी का प्रयास है कि बागी अपना नाम वापस ले लें। सबकी निगाहें इन्हीं तीनों के नाम वापसी पर है।
टिकट बंटवारे के बाद पैदा असंतोष को दूर करने के क्रम में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने रोहनिया के मनीष सिंह और मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने अजगरा के दिलीप सोनकर का नाम वापस करा दिया है।
वहीं शहर उत्तरी से सुजीत सिंह टीका, डॉ. अशोक कुमार सिंह के अलावा सेवापुरी से विभूति नारायण राय ने नामांकन किया है।
विभूति को अपना दल ने अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है। उन्होंने अपना दल से ही नामांकन भी किया है।