फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   monastery Mirzapur is named of the Vishwanath temple

विश्वनाथ मंदिर के नाम हुआ मिर्जापुर मठ

Sat, 15 Oct 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 15 Oct 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
 monastery Mirzapur is named of the Vishwanath temple
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
सरस्वती फाटक के पास स्थित मिर्जापुर मठ शुक्रवार को विश्वनाथ मंदिर परिसर का हिस्सा हो गया। दोपहर बाद बाबा विश्वनाथ के नाम इस मठ की रजिस्ट्री करा दी गई। इससे पहले मंदिर प्रशासन ने नाटी इमली स्थित जम्मू-कश्मीर स्टेट की कोठी खरीदी थी। इसी के साथ विश्वनाथ मंदिर परिसर के विस्तार का सिलसिला आगे बढ़ गया है।
विज्ञापन


लंबे समय से प्रतीक्षित मिर्जापुर मठ का सौदा विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के पूर्व सदस्य उमाशंकर पोद्दार की पहल पर संभव हो सका। सर्किल रेट के हिसाब से इस मठ की कीमत 70 लाख रुपये है लेकिन मठ प्रबंधन से जुड़े लोगों ने सिर्फ 24 लाख रुपये में बैनामा कर दिया। इतना ही नहीं इस सौदे के रूप में 24 लाख रुपये की धनराशि झारखंड के चाईबासा निवासी दानदाता नंदलाल रूंगटा ने अदा की।
विज्ञापन


मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसएन त्रिपाठी ने मिर्जापुर मठ की रजिस्ट्री कराए जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मंदिर प्रशासन को रजिस्ट्री के लिए स्टांप ड्यूटी के मद में सिर्फ छह लाख रुपये खर्च करने पड़े। मिर्जापुर मठ के बाद जल्द ही कुछ और भवनों को खरीदे जाने के संकेत मिले हैं। सीईओ के रूप में त्रिपाठी के दूसरी बार कार्यभार संभालने के महज महीने भर बाद यह दूसरा बैनामा हुआ है। मंदिर प्रशासन के अनुसार छह अन्य भवनों का मूल्यांकन कराया जा चुका है, सौदा तय होते ही उनका बैनामा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed