फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Molestation with minor girl student in jaunpur

स्कूल से घर लौट रही किशोरी के साथ छेड़खानी, दो गिरफ्तार

Fri, 04 Jan 2019 04:15 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: shashikant misra Updated Fri, 04 Jan 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
Molestation with minor girl student in jaunpur
demo pic
जौनपुर में स्कूल से घर लौट रही किशोरी से चार युवकों ने छेड़खानी की। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी बुधवार की शाम विद्यालय से घर लौट रही थी। अभी वह स्कूल से 200 मीटर आगे पहुंची थी, तभी चार मनचलों ने छात्रा से छेड़खानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

 

किशोरी के विरोध करने पर मनबढ़ उसके साथ मारपीट पर आमादा हो गए। किसी तरह भागकर किशोरी घर पहुंची। किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए महिला हेल्पलाइन पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

देर शाम को किशोरी अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रद्युम, शिवकुमार समेत चार पर दलित उत्पीड़न, पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed