{"_id":"5d020a6dbdec2207680ed745","slug":"molestation-victim-tweet-cm-yogi-dgp-for-justice-in-atul-rai-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता का सीएम योगी-डीजीपी को ट्वीट, अतुल राय के करीबी मुकदमा वापसी की दे रहे धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता का सीएम योगी-डीजीपी को ट्वीट, अतुल राय के करीबी मुकदमा वापसी की दे रहे धमकी
Thu, 13 Jun 2019 02:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 13 Jun 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
अतुल राय (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी से बसपा सांसद आतुल राय पर दुष्कर्म के आरोप लगाने वाली पीड़िता ने सीएम योगी आदित्यनाथ और डीजीपी को ट्वीट कर न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही पीड़िता ने मुकदमे के अहम गवाह और अपने परिवार की सुरक्षा की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि दुष्कर्म के आरोपी घोसी से बसपा सांसद अतुल राय के करीबी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। यह आरोप लगाते हुए अतुल पर मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती ने बुधवार को मुख्यमंत्री और डीजीपी के साथ ही पुलिस के अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र ट्वीट कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
बलिया जिला निवासी यूपी कॉलेज की पूर्व छात्रा ने बीती एक मई को लंका थाने में अतुल के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता के अनुसार, उसे और प्रकरण के गवाह को अतुल राय के करीबी पैसे का लालच देकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। बात न मानने पर फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। कहा जा रहा है कि आखिरकार कब तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मदद करेंगे।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार, उसे डर है कि उसके और गवाह के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। इसी वजह से न तो वह अपने घर जा रही है और ना आगे की पढ़ाई के बारे में सोच पा रही है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।