{"_id":"5b840f0b42c79246353bbb71","slug":"molestation-in-azamgarh-one-girl-knife-attack-another-commit-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में छेड़खानी : एक को मारा चाकू, दूसरी ने खाया जहर, एक अन्य के मोबाइल पर भेज रहे गंदे मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में छेड़खानी : एक को मारा चाकू, दूसरी ने खाया जहर, एक अन्य के मोबाइल पर भेज रहे गंदे मैसेज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यूपी में एंटी रोमियो स्क्वॉड अपनी उपयोगिता साबित करने में नाकाम दिख रहे हैं। ताजा मामला आजमगढ़ जिले का है जहां सोमवार को छेड़खानी के तीन गंभीर मामले सामने आए हैं। अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात करीब दस बजे घर में घुसकर छेड़खानी करने वाले युवक ने विरोध करने पर छात्रा के गर्दन पर चाकू मार दिया।
गंभीर रूप से घायल युवती का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। वहीं दूसरी घटना में छेड़खानी से परेशान युवती ने जहर खा ली। उसका इलाज चल रहा। वहीं तीसरी घटना में बिलरियागंज थाने की रहने वाली एक युवती के मोबाइल पर मनबढ़ अश्लील मैसेज भेज रहे हैं। तीनों मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती क्षेत्र के एक कॉलेज में बीए की छात्रा है। कॉलेज आते-जाते समय उसके गांव का शिवधर मौर्य पुत्र श्यामलाल अक्सर छेड़खानी करता था और फब्तियां कसता था। शिवधर गांव में ही ट्रैक्टर चलाता है। संकोच वश युवती ने यह बात अपने घर वालों को नहीं बताई।
विज्ञापन
इसका फायदा उठाते हुए शिवधर रविवार की रात करीब दस बजे युवती के घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। युवती ने जब इसका विरोध किया तो उसने चाकू मार दिया। घायल युवती के शोर सुनकर परिवार के लोगों ने शिवधर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल युवती को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया जहां से हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा।

छेड़खानी से दुखी बेटी ने खा लिया जहर
इसी क्रम में अतरौलिया थाने की रहने वाले व्यक्ति ने छेड़खानी और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें गांव के रोहित विश्वकर्मा, मोहित, गुलशन और जमुना को आरोपित किया है। पीड़ित का आरोप है कि 23 अगस्त की शाम को रोहित ने उसकी बेटी से छेड़खानी किया। उलाहना देने पर परिवार के लोग उसे मार पीटकर घायल कर दिया।
घटना से दुखी बेटी ने जहर खा लिया। उसका इलाज चल रहा। इसी क्रम में बिलरियागंज थाने की रहने वाली एक युवती के मोबाइल पर क्षेत्र के हर्ष पांडेय और दिलीप मिश्रा अश्लील मैसेज भेज रहे हैं। मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे।
इस मामले में एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि छेड़खानी से जुड़े इन तीनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अहरौला वाले मामले में गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया गया। अन्य दो मामलों की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।