फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mohit from Class 5 became an IAS officer, Mrityunjay an IPS officer, and Tulsi a doctor.

Varanasi News: कक्षा 5 के मोहित आईएएस, मृत्युंजय आईपीएस और तुलसी डॉक्टर बनीं

Sun, 27 Sep 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Mohit from Class 5 became an IAS officer, Mrityunjay an IPS officer, and Tulsi a doctor.
प्राथमिक विद्यालय पतेरवा, चिरईगांव के कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से अपने भविष्य के सपनों को तस्वीरों में साकार किया। शनिवार को बच्चों ने एआई तकनीक का प्रयोग सीखने के साथ यह भी समझा कि तकनीक का इस्तेमाल केवल मनोरंजन के लिए ही नहीं, बल्कि सीखने, कल्पना को अभिव्यक्त करने के लिए भी किया जा सकता है। कक्षा 5 के मोहित कुमार गोंड आईएएस, मृत्युंजय राव आईपीएस और तुलसी कुमारी ने डॉक्टर बन कर तस्वीर साझा की।
विज्ञापन

विद्यालय में हुए इस प्रयोग के दौरान बच्चों ने अपने मन में बसे भविष्य के सपनों और पसंदीदा पेशों को एआई की मदद से तस्वीरों का रूप दिया। किसी ने डॉक्टर बनने की कल्पना की तो किसी ने शिक्षक, पायलट और अन्य पेशों से जुड़ी अपनी आकांक्षाओं को तस्वीरों में उतारा। कक्षा पांच के मोहित कुमार गोंड, मृत्युंजय राव और तुलसी कुमारी समेत अन्य बच्चों ने इसमें उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन

बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों के लिए एआई आधारित यह गतिविधि महज तस्वीर बनाने तक सीमित नहीं रही। इसके जरिये उन्हें यह समझाने का प्रयास किया गया कि नई तकनीक उनकी कल्पना और सीखने की प्रक्रिया की साथी बन सकती है। कम उम्र में तकनीक से परिचय होने से बच्चों में डिजिटल समझ विकसित करने और भविष्य की बदलती जरूरतों के लिए तैयार करने की संभावनाएं भी बढ़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed