फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mohini in classical dance, Ashutosh and Rani first in sculpture

Varanasi News: शास्त्रीय नृत्य में मोहिनी, मूर्ति कला में आशुतोष और रानी प्रथम

Fri, 29 Aug 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Mohini in classical dance, Ashutosh and Rani first in sculpture
रॉबर्ट्सगंज पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज में जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता के प्रतिभागी के स
सोनभद्र। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एक दिवसीय जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ .बृजेश कुमार सिंह एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रंजना शुक्ला ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विभिन्न विधाओं में जिले के माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। शास्त्रीय नृत्य में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज की छात्रा मोहिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोक गायन समूह में भी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज की ही छात्रा संजना, निशा, इच्छा, आकांक्षा त्रिपाठी पहले स्थान पर रहीं। मूर्ति कला के बालक वर्ग में आदित्य बिरला इंटर कॉलेज रेनू सागर के आशुतोष श्रीवास्तव एवं बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी की रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पारंपरिक लोक नृत्य समूह में राजकीय हाई स्कूल मऊ कला की छात्रा पूनम, रेशमा, दिव्या, करीना ने प्रथम स्थान पाया। दृश्य कला स्थानीय शिल्प समूह में सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी की कुमारी माया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्विआयामी दृश्य कला के बालक वर्ग में राजकीय बालिका हाई स्कूल गोठानी के छात्र राहुल ने एवं बालिका वर्ग में आदित्य बिरला इंटर कॉलेज रेनू सागर की छात्रा साजिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कहानी वाचन में राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी के रोहित कुमार ठाकुर एवं करुणा मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । नाटक विधा में आदित्य बिरला इंटर कॉलेज रेणुसागर के ओम पांडेय एवं सौम्या पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed