फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mohammad Tufail arrested in varanasi charges of espionage ATS deleted messages after Pahalgam attack

UP: जासूसी के आरोप में तुफैल अरेस्ट, पांच करीबियों से पूछताछ करेगी ATS; पहलगाम हमले के बाद के मैसेज डिलीट मिले

Sat, 24 May 2025 08:22 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 24 May 2025 08:22 AM IST
सार

वाराणसी में बीते बुधवार को नवापुरा से मोहम्मद तुफैल को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। वह 19 ह्वाट्सएप गप बनाकर मुस्लिम युवकों को जोड़ता था। उनसे गजवा-ए-हिन्द के अभियान को आगे बढ़ाने की अपील करता था। अब उसके करीबियों से पूछताछ होगी।

विज्ञापन
mohammad Tufail arrested in varanasi charges of espionage ATS deleted messages after Pahalgam attack
एटीएस ने मोहम्मद तुफैल को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार मोहम्मद तुफैल के 19 व्हाट्सएप ग्रुप के पांच मोबाइल नंबर धारकों से एटीएस पूछताछ करेगी। पांचों मोबाइल नंबर से जुड़े लोग तुफैल के सभी व्हाट्स एप ग्रुप में जुड़े हैं। सब जैतपुरा और आदमपुर थाना क्षेत्र में रहते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


इनकी गतिविधियां, बातचीत और मेल-मिलाप एटीएस की निगरानी में है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद की कुछ व्हाट्स एप चैट और डेटा तुफैल के मोबाइल फोन से डिलीट हैं। एटीएस डिलीट की गई चैटिंग और डेटा को रिकवर करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी एटीएस ने गुरुवार को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में नवापुरा, हनुमान फाटक निवासी मोहम्मद तुफैल को गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह लखनऊ की जेल में बंद है। एटीएस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि तुफैल गोलगड्डा स्थित एक मदरसे से पढ़ाई कराता था। 

लगभग 14 साल पहले उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। वह उर्दू का अच्छा और अंग्रेजी का कामचलाऊ जानकार है। तकरीबन सात साल पहले कन्नौज और पंजाब के सरहिंद का भ्रमण करने के दौरान पाकिस्तान के लोगों से उसकी मुलाकात हुई थी। 

व्हाट्सएप ग्रुप पर लिखा... जो सच्चा मुसलमान इस अन्याय को कभी नहीं भूलेगा
एटीएस के मुताबिक, तुफैल अपने व्हाट्स एप ग्रुप पर इस बात की वकालत करता था कि पाकिस्तान ही नहीं हिंदुस्तान के अलावा पूरी दुनिया को इस्लाम और शरिया कानून ही सही राह दिखा सकता है। बाबरी विध्वंस के विरोध में वीडियो शेयर कर वह अपने व्हाट्स एप ग्रुप्स पर कहता था कि जो सच्चा मुसलमान इस अन्याय को कभी नहीं भूलेगा। अल्लाह एक दिन मौका जरूर देगा।

मौलाना साद की तरह ही मजलिसों में तकरीर करता था तुफैल
एटीएस के मुताबिक, तुफैल इस्लामी चरमपंथी दल तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान के नेता मौलाना साद रिजवी की तकरीरों का कट्टर समर्थक बन गया। वह मौलाना साद की तरह ही मजलिसों में तकरीर करता था। 

मौलाना साद का भाषण सुनने के लिए उसे एक पाकिस्तानी हैंडलर ने पंजाब के सरहिंद में प्रेरित किया। इसके बाद तुफैल को पाकिस्तान के अलग-अलग व्हाट्स एप ग्रुप से जोड़ा गया था। हालांकि उस पाकिस्तान हैंडलर की तुफैल से मुलाकात या वीडियो चैट नहीं हुई है। 

नफीसा के हनी ट्रैप में फंसा, हैंडलर के माध्यम से संपर्क में आया : एटीएस के मुताबिक, पाकिस्तान हैंडलर के माध्यम से ही तुफैल फैसलाबाद की नफीसा के संपर्क में आया और उसके हनी ट्रैप में फंस गया। नफीसा के कहने पर तुफैल उसके पाकिस्तानी सैनिक पति के लिए अपने देश के महत्वपूर्ण धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थानों की फोटो व विवरण भेजने लगा। 

कस्टडी रिमांड पर सभी स्थानों पर ले जाएगी एटीएस
एटीएस के अफसरों ने बताया कि आगामी मंगलवार तक अदालत से तुफैल की कस्टडी रिमांड मिलने की उम्मीद है। इसके बाद उसे उन सभी स्थानों पर ले जाया जाएगा, जहां वह पाकिस्तान के लोगों से मिला। उन दुकानों पर भी उसे ले जाया जाएगा, जहां से उसने नफीसा को देने के लिए गिफ्ट आइटम खरीदा था। किस रास्ते और किस एजेंसी के माध्यम से उसने नफीसा को उपहार भेजा था, इसकी भी कराई जाएगी। 

हम स्तब्ध हैं, एटीएस को जो सही लगे वही करे 
तुफैल के ममेरे भाई सकलैन ने बताया कि वह ननिहाल में लगभग आठ वर्ष से रह रहा था। सुबह घर से निकलता था तो देर शाम ही आता था। इस बीच वह मोबाइल फोन से क्या करता था और किसके संपर्क में रहता था, हमें नहीं पता था। एटीएस जब उसके आरोपों के बारे में बता कर उसे गिरफ्तार किया तो हम लोग स्तब्ध रह गए। हमने एटीएस से सिर्फ यही कहा कि जो सही हो आप वही करें। 

हमारी ओर से कोई रोक-टोक नहीं है। हम देश विरोधी किसी करतूत का समर्थन नहीं करेंगे। हम लोग उसकी करतूत से शर्मिंदा हैं। पाकिस्तान में न हमारा कोई रिश्तेदार है और न वहां से हमारा कोई लेना-देना है। अगर तुफैल देश विरोधी गतिविधि में संलिप्त है तो उसे कठोर सजा मिले। देश विरोधी गतिविधि में शामिल व्यक्ति को हम अपने घर में भी जगह नहीं देंगे।

तुफैल के घर के बाहर फोटो जलाया
नवापुरा, हनुमान फाटक स्थित ननिहाल में तुफैल रहता था। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में उसकी गिरफ्तारी की सूचना पाकर शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने उसके घर के सामने प्रदर्शन किया। उसका फोटो जलाकर लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवाद विरोधी नारे लगाए। संदीप सिंह और हिमांशु सहित अन्य स्थानीय लोगों ने कहा कि देश विरोधी कृत्य में शामिल लोगों के घर पर बुलडोजर चलना चाहिए। 

एटीएस सहित अन्य एजेंसियां तुफैल के अन्य सहयोगियों को भी बेनकाब कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। लोगों के प्रदर्शन की जानकारी पाकर आदमपुर थाने की पुलिस पहुंची और सभी को समझा-बुझाकर शांत कराई। एहतियातन तुफैल के ननिहाल वाले घर के आसपास और मुहल्ले में पुलिस तैनात की गई है। इलाके में लोकल इंटेलिजेंस यूनिट की टीम भी सक्रिय है। इसके अलावा इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम ने भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed