{"_id":"5b5237844f1c1bc57a8b588e","slug":"mohammad-shahid-family-agree-with-promise","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन पर मान गया पद्मश्री मो.शाहिद का परिवार, पत्नी पदक लौटाने नहीं जाएंगी दिल्ली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन पर मान गया पद्मश्री मो.शाहिद का परिवार, पत्नी पदक लौटाने नहीं जाएंगी दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पत्नी परवीन से मिले खेल निदेशक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्मश्री ओलंपियन मो. शाहिद की स्मृति में वाराणसी में हर साल अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। लीग कम नाकआउट के आधार पर खेली जाने वाली प्रतियोगिता में विजेता टीम को दो लाख, उपविजेता को एक लाख और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा।
इस घोषणा के बाद मो. शाहिद की पत्नी परवीन ने दिल्ली जाकर मो. शाहिद को मिले पदक लौटाने का फैसला टाल दिया है। प्रदेश के खेल निदेशक आरपी सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कहा, मो. शाहिद बनारस ही नहीं, पूरे हिंदुस्तान की शान हैं।
प्रदेश सरकार उनके परिवार को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मो. शाहिद की बरसी पर सिंह उनके आवास पर पहुंचे और उनकी पत्नी परवीन से मुलाकात की। उन्होंने सरकार के निर्णय से परवीन को अवगत कराया। कहा, स्पोर्ट्स कैलेंडर के वर्तमान सत्र में ही प्रतियोगिता की तिथि जल्दी ही घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
खेल निदेशक ने बताया कि अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन लालपुर स्थित एस्ट्रोटर्फ के मैदान पर किया जाएगा। विभाग इस आयोजन को हर साल कराएगा।

मो. शाहिद की स्मृति में लखनऊ में हॉकी स्टेडियम
मोहम्मद शाहिद की पत्नी परवीन
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा, डीरेका स्टेडियम का नामकरण मो. शाहिद के नाम पर करने की प्रक्रिया चल रही है। रेलवे से बातचीत की जा रही है। मो. शाहिद की स्मृति में लखनऊ में हॉकी स्टेडियम का नाम पहले ही रखा जा चुका है।
उधर, परवीन ने खेल निदेशक के आश्वासन पर संतुष्टि जताई। कहा, पति के नाम पर नेशनल टूर्नामेंट कराने की बात से मैं खुश हूं। उन्होंने खेल निदेशक से बात करने के बाद पदक लौटाने के लिए दिल्ली न जाने का निर्णय लिया।
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने भी गुरुवार की रात परवीन को फोन पर पूरे मामले की जानकारी ली थी। शनिवार को डीरेका में परवीन सिन्हा से मुलाकात करेंगी। माना जा रहा है कि इस दौरान डीरेका स्टेडियम का नाम बदलने के मामले में बात आगे बढ़ेगी।