{"_id":"578fe1114f1c1bb52ac4b943","slug":"mohammad-shahid","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदोस्तां उदास है, काशी उदास है, शाहिद तेरे जाने से हॉकी उदास है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदोस्तां उदास है, काशी उदास है, शाहिद तेरे जाने से हॉकी उदास है...
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 21 Jul 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
मुहम्मद शाहिद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रिबलिंग के बादशाह मोहम्मद शाहिद का यूं ही दुनिया से चले जाना सबको खल रहा है। हॉकी के उस्ताद के निधन की खबर से पूरी काशी मर्माहत है। डीरेका, बीएचयू, यूपी कालेज, सिगरा स्टेडियम समेत शहर के तमाम खेल मैदान आज सूने रहे। खिलाड़ी जुटे मगर हॉकी लीजेंड के सम्मान में। दो मिनट का मौन रखा। ईश्वर से गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और लौट गए। अपनों के बीच ‘उस्ताद’ के नाम से मशहूर शाहिद को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों की तादाद हजारों में रही। खिलाड़ी ही नहीं बल्कि राजनेता, समाजसेवी, शिक्षाविद्, अधिवक्ता, प्रशासनिक अधिकारी सभी पूर्व हॉकी ओलंपियन के निधन से मर्माहत हैं।
विवेक हॉकी अकादमी की ओर से ओलंपियन विवेक सिंह स्टेडियम में शोक सभा आयोजित हुई। यहां अकादमी के अध्यक्ष गौरीशंकर सिंह ने शाहिद कर उपलब्धियों का यहां बखान किया। इसी क्रम में सेंचुरी स्पोर्ट्स क्लब, सोनकर क्रिकेट अकादमी, जिला किक बाक्सिंग संघ, जिला ओलंपिक संघ, हॉकी वाराणसी, बनारस स्पोर्टिंग क्लब, वाराणसी स्पोर्ट्स क्लब, तुषार हॉकी अकादमी, सनबीम अकादमी में हुई शोक सभा में मो. शाहिद को श्रद्धांजलि दी गई।
उधर, कांग्रेस विधायक अजय राय, जनकल्याण परिषद के अध्यक्ष गंगा सहाय पांडेय, लोक चेतना के महानगर संगठन मंत्री बृजेश श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस (अल्पसंख्यक विभाग) के स्टेट कोआर्डिनेटर सैय्यद मुनाजिर हुसैन मंजू, कांग्रेस के प्रदेश सचिव सतीश चौबे, प्रवक्ता सतीश राय, शैलेंद्र सिंह, सपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य इस्तकबाल कुरैशी, रेनबो स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष लवकुश चौरसिया ने शाहिद के निधन को भारतीय हॉकी के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
विज्ञापन
उधर कांग्रेस विधायक अजय राय, कौएद नेता अफजाल अंसारी, भाजपा विधायक रवींद्र जायसवाल, पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र, पूर्व खेल निदेशक एनपी सिंह, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नागेंद्र सिंह, राजेंद्र सहगल, मो. रफी, सुनील सेठ, आतिफ इदरीस, एचएस आब्दी, मो. फहीम, परमानंद नवलानी, सैयद दुलारे हुसैन, आदि ने मो. शाहिद के निधन पर गहरा दुख जताया। उधर, महापौर रामगोपाल मोहले ने कहा कि हाकी का एक होनहार खिलाड़ी चला गया। उन्होंने भारतीय हाकी के लिए इसे बड़ी क्षति बताया। वहीं, सपा पार्षद दल के नेता विजय जायसवाल की अध्यक्षता में भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।