{"_id":"57aa3f2f4f1c1bb661ee5ab3","slug":"modi-show-gujarat-model-of-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी दिखाएंगे प्रधानों को विकास का गुजरात मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी दिखाएंगे प्रधानों को विकास का गुजरात मॉडल
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 10 Aug 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत मिशन को गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के गुजरात भ्रमण के कार्यक्रम में अब तक तीन जत्थों में 180 से अधिक प्रधान जा चुके हैं। मंगलवार रात मंडुवाडीह-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन से सेवापुरी और रोहनिया विधानसभा के ग्राम प्रधानों का चौथा जत्था दिल्ली गया। जत्थे में 49 प्रधानों के अलावा भाजपा के आठ मंडल महामंत्री समेत कुल 95 लोग शामिल हैं। दौरे का उद्देश्य स्वच्छता और विकास के मानक पर खरे गुजरात के गांवों की जमीनी हकीकत से वाराणसी के प्रधानों को रूबरू कराना है।
भाजपा जिला महामंत्री प्रभात सिंह ने बताया कि मंडुवाडीह की प्रधान शशि देवी, शिवदासपुर की रीता गुप्ता, भिखारीपुर के दिनेश सिंह, घमहापुर की पूजा पटेल, जफराबाद के प्रभात पांडेय, महगांव की इंद्रावती पटेल, सकलपुर के रामाधार राम, भदवड़ की कुसुम सिंह, गजाधरपुर की सुनीता देवी, बहोरन के शिवशंकर राजभर, जगरदेवपुर की प्रतिमा सिंह एवं बिसोखर के हौसिला प्रसाद आदि दिल्ली रवाना हुए। भाजपा नेता केके मिश्र और सुधीर त्रिपाठी दल के अगुवा हैं। शूलटंकेश्वर मंडल के महामंत्री विनोद सिंह, रोहनिया के अशोक सिंह, रामेश्वर के विपिन पांडेय, सेवापुरी के ऋषि सिंह, जंसा के विजय गौड़ भी जत्थे में शामिल हैं। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, अशोक तिवारी व संजय राय आदि ने प्रधानाें को रवाना किया।