फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Modi's decisions on the sky flying

आसमा पर मोदी के फैसलों की उड़ान

Tue, 03 Jan 2017 01:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Tue, 03 Jan 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
Modi's decisions on the sky flying
बनारस में बिक रहीं पतंगों पर नोटबंदी की छाप।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक के एतिहासिक फैसले लोगों के दिलो-दिमाग में छाए हुए हैं। इन फैसलों की मीडिया से लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक क्षेत्र में तरह-तरह से चर्चा हुई। वीडियो गेम्स आए, वीडियो क्लिप चलीं तो चुटकुले बनाने वालों को भी नया मसाला मिल गया। बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों ने इसका अपने-अपने तरीके से आनंद लिया। अब वाराणसी समेत पूर्वांचल में मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के जश्न में आसमां में नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक का जलवा दिखेगा।  
विज्ञापन


वाराणसी के बाजार में ‘मोदी के नोट लेकर आओ’ स्लोगन लिखी पतंग आ गई है। लोग इस पतंग को मकर संक्रांति पर लहराने के लिए बेताब हैं। बाजार में आई पतंग पर पीएम मोदी की फोटो के साथ ही दो हजार के नए नोट को भी छापा गया है। इस पर मकर संक्रांति पर धरती से लेकर आसमां तक मोदी की पतंग लहराएगी। वहीं, ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ वाली पतंग भी लोग खूब खरीद रहे हैं। मोदी वाली पतंग पांच रुपये से लेकर 50 रुपये तक में बिक रही है। हालांकि कार्टून और वर्ष 2017 एवं नया साल मुबारक हो लिखी पतंगें भी बाजार में उपलब्ध हैं लेकिन उनकी बिक्री काफी कम है। 
विज्ञापन


 पीएम मोदी के दोनों फैसलों का युवाओं का जबरदस्त समर्थन इसी से जाहिर है कि वे मोदी वाली पतंग की ही मांग कर रहे हैं। थोक और फुटकर कारोबारियों का कहना है कि नोटबंदी की पतंग लोगों को खूब पसंद आ रही है और खूब बिक रही है। महमूरगंज के पतंग बिक्रेता प्रदीप गुप्ता कहते हैं कि युवा और बच्चे मोदी की नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक की पतंग की अधिक मांग कर रहे हैं। नोटबंदी वाली पतंग की सबसे अधिक मांग है। यहीं के पतंग बिक्रेता बृजेश कुमार की मानें तों मकर संक्रांति की तैयारी के लिए युवा मोदी की नोटबंदी वाली पतंग को अभी से खरीद कर इकट्ठा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बनारस पतंग का बड़ा बाजार है। सीजन में यहां पांच से छह करोड़ का कारोबार होता है। पूर्वांचल के अलावा बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड तक के छोटे और बड़े व्यापारी यहीं से खरीदारी करते हैं।  औरंगाबाद, हड़हासराय, दालमंडी और चौक में थोक और फुटकर दूकानदारों का कहना है कि पूर्वांचल के अलावा दूसरे राज्यों के व्यापारी भी मोदी  की नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक की पतंग अधिक मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed