फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Modi minister said , We can not find Muslims candidate in UP

मोदी के मंत्री बोले, यूपी में टिकट देने लायक मुसलमान नहीं मिला

Wed, 22 Feb 2017 10:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 22 Feb 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
Modi minister said , We can not find Muslims candidate in UP
ram kripal - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय ग्राम विकास राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने खुलासा किया कि भाजपा को प्रदेश में टिकट देने लायक कोई मुस्लिम प्रत्याशी नहीं मिला। यही कारण है कि भाजपा ने कहीं से मुसलमान को चुनाव मैदान में नहीं उतारा।

विज्ञापन


सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की आंधी चल रही है। तीन चरणों में हुए मतदान में भाजपा के पक्ष में जमकर वोट पड़े हैं। यह भी कहा कि चुनाव में जो भी बागी पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ लड़ेगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों के लिए धन देने पर विशेष ध्यान दिया गया पर प्रदेश सरकार केंद्र के दिए धन को खर्च तक नहीं कर पाई है। केंद्र की कई योजनाओं का नाम बदलकर प्रदेश सरकार वाहवाही लूट रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र ने मनरेगा सहित कई योजनाओं के लिए दिल खोलकर पैसा दिया है पर हालत यह है कि गांवों के विकास के लिए केंद्र से भेजे गए धन का काम करवाने के लिए टेंडर तक नहीं हो पाए हैं। इसके पहले की बसपा सरकार ने भी वही किया।


सपा-बसपा की गलत नीतियों के चलते प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। प्रदेश में गुंडाराज कायम है और अपराधियों का बोलबाला है। कांग्रेस और सपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन किसी भी नीति और सिद्धांत पर नहीं हुआ है।

सपा में परिवारवाद की पटकथा पहले ही लिखी जा चुकी थी। इस अवसर पर भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय, सुशील राय आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed