फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Modi became the chief patron

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने मुख्य संरक्षक

Thu, 03 Sep 2015 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 03 Sep 2015 02:38 AM IST
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत गठित राष्ट्रीय समिति का मुख्य संरक्षक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाया गया है। इस संबंध में कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री ने समिति के मुख्य संरक्षक बनाए जाने पर अपनी स्वीकृति दे दी है। बता दें कि इस राष्ट्रीय समिति में भारत सरकार के कई मंत्रियों को भी सदस्य बनाया गया है। इस समिति के अध्यक्ष विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. कर्ण सिंह होंगे।
विज्ञापन


शताब्दी समारोह प्रकोष्ठ के विशेष कार्याधिकारी डॉ. विश्वनाथ पांडेय के अनुसार इस राष्ट्रीय समिति में सदस्य के तौर पर वित्त मंत्री अरुण जेटली, मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी, संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद, ऊर्जा राज्यमंत्री पीयूष गोयल, संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा शामिल किए गए हैं। इनके अलावा भारतरत्न प्रो. सीएनआर राव, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष, नैक के चेयरमैन, दिल्ली विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया सहित वाराणसी के अन्य तीनों विश्वविद्यालयों के कुलपति, बीएचयू के सभी पूर्व कुलपति व वर्तमान कार्यकारिणी परिषद के सदस्य इस समिति में शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं विश्वविद्यालय के पुरा छात्र जो संसद सदस्य हैं वो, जस्टिस गिरिधर मालवीय, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अशोक सिंघल, भारत के अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल अशोक मेहता व कई विशिष्ट पूर्व छात्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि समिति की पहली बैठक प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा निर्धारित तिथि पर नई दिल्ली में होगी जिसमें शताब्दी वर्ष समारोह के विशिष्ट आयोजनों का खाका खींचा जाएगा। उन्होंने बताया कि बीएचयू कुलपति की अध्यक्षता में गठित शताब्दी समारोह की स्टीयरिंग कमेटी ने समारोह की व्यापक रूपरेखा तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed