{"_id":"624ed38f8d334734246c0ec4","slug":"mockdrill-plane-hijack-at-varanasi-airport-there-was-stir-after-information-of-flight-hijacking","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉकड्रिल: वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान हाईजैक होने की सूचना पर मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉकड्रिल: वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान हाईजैक होने की सूचना पर मचा हड़कंप
Thu, 07 Apr 2022 05:35 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 07 Apr 2022 05:35 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट पर मॉकड्रिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को विमान हाइजैकिंग की मॉकड्रिल की गई। एयरपोर्ट से जिला प्रशासन को सूचना मिली कि विमान हाइजैक हो गया है। ऐसी स्थिति में एटीसी द्वारा एयरपोर्ट पर आपातकाल घोषित किया गया। इस सूचना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी एयरपोर्ट की तरफ दौड़ गए। इसके साथ ही सीआईएसएफ के जवानों सहित पुलिस विभाग की ईआरटी टीम, पुलिस कंट्रोल रूम से रिजर्व, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस आदि एयरपोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन
एयरपोर्ट के बाहरी परिसर में पुलिस के जवान और सीआईएसएफ की रिजर्व टीम और परिसर के अंदर की सुरक्षा के लिए सीआईएसएस की क्यूआरटी टीम के जवान तैनात रहे। इस अभ्यास में एयरपोर्ट समिति के बच्चू सिंह, निदेशक अर्यमा सान्याल, एनएसजी के कप्तान , अजय कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी संदीप चौधरी, बीएचयू के भाषा विशेषज्ञ और मनोचिकित्सक की टीम व अन्य संबंधित एजेंसियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन