फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mobile shop owner commits suicide by consuming poison in Rajshree apartment in varanasi

Varanasi: राजश्री अपार्टमेंट में मोबाइल विक्रेता ने जहर खाकर की खुदकुशी, बेटे के साथ अलग रहती है पत्नी

Mon, 21 Nov 2022 05:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Nov 2022 05:30 PM IST
सार

वाराणसी के लक्सा थाना अंतर्गत राजश्री अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रहने वाले मोबाइल विक्रेता ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने फ्लैट में जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
Mobile shop owner commits suicide by consuming poison in Rajshree apartment in varanasi
मोबाइल विक्रेता आशीष मेहरोत्रा (45) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लक्सा थाना अंतर्गत आशियाना बिल्डिंग के कैंपस स्थित राजश्री अपार्टमेंट में बीती रात मोबाइल ने विक्रेता जहर खाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी सोमवार को तब हुई जब वो काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। खुदकुशी का कारण अस्पष्ट है। आशंका है कि अवसाद में आकर उसने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया। 

विज्ञापन


मोबाइल विक्रेता आशीष मेहरोत्रा (45) राजश्री अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 502 में अपने भाई के परिवार को साथ रहता था। बड़ा भाई नितिन मेहरोत्रा (48) कैंसर पीड़ित है। आशीष की शादी 2009 में हुई थी। उसकी पत्नी निधि अपने बेटे आयुष के साथ अलग घर में रहती है।
विज्ञापन


बीती रात बिल्कुल सामान्य था आशीष
निधि ने आशीष का साथ तब छोड़ा था जब दोनों की शादी को महज तीन माह ही हुए थे। बड़े भाई नितिन ने बताया कि आशीष बिल्कुल सामान्य था। बीती रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने गया था। सोमवार सुबह काफी देर तक वो कमरे से बाहर नहीं आया। अनहोनी की आशंका में कैंसर पीड़ित भाई ने दरवाजा खोल कर देखा तो सन्न रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष की हालत सामान्य नहीं थी। मुंह से झाग निकल रहा था। उसने इसकी सूचना थाना लक्सा प्रभारी अनिल कुमार साहू को दी। मौके पर प्रभारी लक्सा थाना अनिल शाहू, औरंगाबाद चौकी प्रभारी प्रीतम तिवारी व एसआई विनीत गौतम पहुंचे।

आननफानन आशीष को कबीरचौरा मण्डलीय अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, प्रथमदृष्टिया जहरीला पदार्थ खाने का मामला लग है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed