{"_id":"5b85822542c792466b46205e","slug":"mobile-robbery-with-foreigner-tourist-at-varanasi-assi-ghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी पुलिस के इस रवैए से विदेशी पर्यटक हुआ खासा निराश, मामला ही कुछ ऐसा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी पुलिस के इस रवैए से विदेशी पर्यटक हुआ खासा निराश, मामला ही कुछ ऐसा था
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
अंडोरा निवासी पर्यटक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी नागरिकों से जुड़े मामलों को गंभीरता के साथ लेकर उन पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश पुलिस महकमे के अधिकारी मातहतों को देते रहते हैं लेकिन हकीकत के धरातल पर ऐसा होता नहीं है। ताजा मामला वाराणसी के भेलूपुर थाने से जुड़ा है, जहां विदेशी नागरिक से मोबाइल छीने जाने की वारदात को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच की बात कहते हुए टरका दिया। भेलूपुर पुलिस के इस रवैए से विदेशी पर्यटक खासा निराश दिखा और कोसता हुआ अपने होटल चला गया।
अंडोरा निवासी पर्यटक सोमवार को अस्सी घाट पर घूमने गया था। घाट पर एक लड़का उनके हाथ से मोबाइल छीन कर भाग निकला। पर्यटक की सूचना पर पहुंची भेलूपुर थाने की पुलिस कार्रवाई और सुरागकशी की बजाय पूछताछ तक ही सीमित रही। इससे दुखी होकर पर्यटक वापस अपने होटल लौट गए। खबर छपने के बाद मंगलवार को पुलिस ने विदेशी पर्यटक को खोजा और तहरीर ली।
पुलिस चौकी प्रभारी अस्सी ने बताया कि विदेशी पर्यटक की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि छिनैती की घटना को गुमशुदगी दर्ज करना सही नहीं है। इस संबंध में इंस्पेक्टर भेलूपुर और अस्सी चौकी प्रभारी से जवाब-तलब किया जाएगा।