{"_id":"5b44ff064f1c1bc0248b59d4","slug":"mobile-found-in-varanasi-district-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी की जिला जेल में फिर मिले मोबाइल, चार्जर और गांजा, सवालों के घेरे में कारागार प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी की जिला जेल में फिर मिले मोबाइल, चार्जर और गांजा, सवालों के घेरे में कारागार प्रशासन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
बनारस की जिला जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद प्रदेश भर की जेलों में हाई एलर्ट के बावजूद मंगलवार को एक बार फिर बनारस की जिला जेल से दो सील पैक मोबाइल, तीन चार्जर और गांजा बरामद हुआ। इसे लेकर कारागार प्रशासन सवालों के घेरे में है।
वहीं, शासन स्तर से सख्ती के बावजूद कारागार प्रशासन की हद दर्जे की लापरवाही जारी है। हालात ऐसे ही रहे तो जिला जेल में किसी दिन बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता है। जिला जेल की बैरक नंबर 12 और 13 के समीप दो सील पैक मोबाइल पड़ा मिला तो बंदीरक्षक उसे लेकर जेलर के पास पहुंचे।
जेलर पीके त्रिवेदी ने बताया कि दोनों मोबाइल फोर जी और सील पैक हैं। तीन चार्जर और नशीला पदार्थ फेंका पड़ा था। दोनों मोबाइल कैंट पुलिस को सुपुर्द कर मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
दोनों मोबाइल जेल के पीछे की चहारदीवारी की ऊंचाई कम होने और मकान होने के कारण हुकुलगंज की ओर से फेंके गए थे। बरामद मोबाइल के बारे में क्राइम ब्रांच तफ्तीश करेगी तो पता लग जाएगा कि वो किसके नाम-पते से खरीदे गए थे।
वहीं, मोबाइल बरामद होने की जानकारी पाकर डीआईजी जेल वीएस यादव भी पहुंचे। बंदीरक्षकों के साथ उन्होंने मुलाकातियों के साथ ही बैरकों में सघन तलाशी अभियान चलाया।
बता दें कि रविवार की शाम डीएम और एसएसपी ने जिला जेल में छापामारी की थी। इस दौरान जेल से मोबाइल, सिम, चिलम, गांजा, बीड़ी, सब्जी काटने वाला चाकू सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्रियां बरामद हुई थी।

...तो कब बनेगा वाच टावर
जिला करागार
- फोटो : File Photo
जिला जेल में निगरानी के लिए वाच टावर नहीं है जबकि यह बेहद जरूरी है। रविवार को डीएम ने छापामारी की तो उन्होंने भी वाच टॉवर बनवा कर निगरानी की व्यवस्था पुख्ता करने को कहा था।
इसके बावजूद इस संबंध में कोई सार्थक प्रयास जेल प्रशासन की ओर से नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा जेल में सीसीटीवी कैमरों की संख्या कम है और इनमें से आधा दर्जन से अधिक खराब भी हैं।
वहीं, बात जेल के जैमर की करें तो यह सिर्फ 2 जी मोबाइल की बातचीत पर अंकुश लगा सकता है और 3 जी-4 जी मोबाइल के लिए यह पूरी तरह से बेअसर है।