फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mobile Control is Home Appliances

मोबाइल से कंट्रोल होंगे होम एप्लायंसेज

Thu, 14 Jul 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 14 Jul 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
अगर आपने घर पर भूल से पंखे, लाइट वगैरह खुले छोड़ दिए हैं और घर में कोई नहीं है तो उसे अब आप अपने मोबाइल फोन की मदद से बाहर रहकर भी बंद कर सकते हैं। इतना ही नहीं एंड्रायड मोबाइल फोन की मदद से होम एप्लायंसेज को भी कंट्रोल किया जा सकता है। ऑन या ऑफ के एक व्हाट्सएप मैसेज पर किसी भी एप्लायंसेज को खोला या बंद किया जा सकता है। इंजीनियरिंग के एक छात्र ने ऐसा ही एक डिवाइस तैयार किया है, जो आम जन की सहूलियत और बिजली बचत के लिहाज से बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।
विज्ञापन



यह सिग्नल एसेस डिवाइस तैयार किया है, अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के चतुर्थ वर्ष के छात्र मयंक मिश्रा ने। इस डिवाइस में उन्होंने एक सर्किट डिजाइन की है, जिसमें एंड्रायड फोन को भी एसेंबल किया है। इस सर्किट में एक गियर स्विच भी है। मयंक मिश्रा ने बताया कि सर्किट में लगे एंड्रायड फोन में उस मोबाइल फोन का नंबर सेव करना होगा, जिससे उस डिवाइस को ऑपरेट करना है।
विज्ञापन



इस डिवाइस को घर के मेन स्विच बोर्ड में फिट करना होगा। व्हाट्सएप के जरिये उस मोबाइल से ऑन या ऑफ का मैसेज करने पर मेन सर्किट में लगे गियर स्विच एक्टिव हो जाएंगे और मैसेज के अनुरूप काम करेंगे। इसके लिए स्विच की कोडिंग की जाती है और कोडिंग के बाद होम एप्लायंसेज को व्हाट्सएप मैसेज के जरिये कंट्रोल किया जा सकता है। मयंक ने बताया कि इस डिवाइस को तैयार करने में एंड्रायड फोन, डीवीडी का गियर पुली, पावर सप्लाई बोर्ड, पीसीबी स्विच और बल्ब का इस्तेमाल किया है। एक डिवाइस पर दो हजार रुपये का खर्च आया है। आईआईटी बीएचयू के प्रो. पीके मिश्र के निर्देशन में इस डिवाइस की टेस्टिंग हुई थी। आईआईटी विशेषज्ञाें ने इस डिवाइस को उपयोगी बताते हुए उसकी सराहना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed