फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mnglaguri procession reached the court

मंगलागौरी के दरबार पहुंची शोभायात्रा

Fri, 22 Jan 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो (वाराण्ासी)
अमर उजाला ब्यूराो (वाराण्ासी) Updated Fri, 22 Jan 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Mnglaguri procession reached the court
सौभाग्यदायिनी मां मंगलागौरी के अन्नकूट महोत्सव पर गुरुवार को भक्तों ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। शहनाई की मंगलध्वनि के साथ संगीतमय माहौल में निकली शोभायात्रा में बच्चों, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इसी के साथ मां के दरबार में तीन दिनी अन्नकूट शृंगार महोत्सव का श्रीगणेश हो गया। शुक्रवार को लोक मंगल की कामना से भृगु केशव पूजन, विष्णु सहस्त्रनाम पाठ और मयूखादित्य सूर्य की पूजा होगी।
विज्ञापन



मंगलागौरी के अन्नकूट पर दिन के 10 बजे टाउनहाल मैदान से मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गई। नए परिधानों में सज-धज कर निकलीं महिलाएं सिर पर कलश लिए चल रही थीं। बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा ठठेरी बाजार, चौखंभा से होते हुए मंगलागौरी के दरबार पहुंची। इसमें महंत नारायण गुरु, नरेंद्र नाथ पांडेय, नलिन नयन मिश्र, अशोक नेने, प्रवीण पांडेय, नीरज पांडेय, छोटेलाल यादव, विजेंद्र सिंह समेत तमाम लोगों ने हिस्सा लिया। इसके बाद बाबा गभस्तीश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंगल विनायक की सविधि पूजा की गई। गणेश अथर्वशीष का पाठ किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर वैदिक मंत्रों से गूंजता रहा। 22 जनवरी को भृगु केशव पूजन और विष्णु सहस्त्रनाम पाठ होगा।
विज्ञापन


23 जनवरी को वैदिक आचार्यों द्वारा मां मंगलागौरी का षोडशोपचार पूजन होगा। इसके बाद मां की गेंदा, गुलाब, रजनीगंधा के फूलों, कुंद और कामिनी की पत्तियों से झांकी सजाई जाएगी। शतचंडी का पाठ भी होगा। दोपहर दो बजे से मां के दरबार में अन्नकूट शृंगार महोत्सव के तहत भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed