फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mnay youths beat up for not dancing on favorite song in Jaunpur, organizer dies

यूपी: जौनपुर में मनपसंद गीत पर डांस न करने पर मनबढ़ों ने की मारपीट, आयोजक की मौत, दो की हालत नाजुक

Sun, 05 Jun 2022 09:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 05 Jun 2022 09:56 AM IST
सार

जौनपुर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां मनबढ़ों ने आर्केस्ट्रा में मनपसंद गाने पर डांस न करने देने पर आयोजकों के साथ मारपीट कर दी। पिटाई में घायल एक आयोजक की मौत हो गई, दो की हालत गंभीर बनी है। 

विज्ञापन
Mnay youths beat up for not dancing on favorite song in Jaunpur, organizer dies
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के सिकरारा थाना इलाके के बभनौली डिहवा गांव में आर्केस्ट्रा में मनपसंद गाने पर डांस न करने देने से नाराज मनबढ़ों ने शनिवार की देर रात हंगामा शुरू कर दिया। आर्केस्ट्रा बंद कराने से नाराज आरोपियों ने आयोजकों के साथ मारपीट कर दी।। इस दौरान पिटाई से घायल एक आयोजक की जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिकरारा थाना इलाके के बभनौली डिहवा गांव निवासी अवकाश प्राप्त होमगार्ड इंद्रजीत बिंद (63) की पौत्री की शादी की शनिवार को सालगिरह थी। इस मौके पर कार्यक्रम चल रहा था। भोजन के बाद दरवाजे पर आर्केस्ट्रा चल रहा था। आधी रात के बाद लगभग साढ़े तीन बजे गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के लोग मनपसंद गीत पर डांस की मांग करने लगे। 
विज्ञापन


आरोप है कि वो अश्लील गीत की फरमाइश कर रहे थे। जिसपर आयोजक इंद्रजीत आर्केस्ट्रा बंद कराने लगे, इसको लेकर उनका और उनके परिजनों व  रिश्तेदारों का आरोपियों से विवाद हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने  लाठी-डंडे और तलवार लेकर हमला बोल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि मनबढ़ों ने घर में घुसकर परिजनों और रिश्तेदारों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में इंद्रजीत और उनकी पत्नी कलावती (58), उनका दामाद संतोष बिंद (35), राहुल बिंद (30), अजीत बिंद (18), शैलेन्द्र बिंद (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सिकरारा थानाध्यक्ष विवेक तिवारी के साथ पहुंची 112 नम्बर पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 


जहां चिकित्सकों ने घायल इंद्रजीत को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मनबढ़ युवकों ने दर्जनभर वाहनों और टेंटहाउस की कुर्सियों  को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं रविवार सुबह से ही मौके पर सीओ सदर रणविजय सिंह, थानाध्यक्ष विवेक तिवारी भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed