फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MLC Vineet Singh arguments in case of murderous attack on former MP Dhananjay Singh completed in Varanasi

UP: पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में एमएलसी विनीत सिंह की बहस पूरी, अगली सुनवाई 17 को

Wed, 11 Mar 2026 10:01 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 11 Mar 2026 10:01 PM IST
सार

Varanasi News: पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में एमएलसी विनीत सिंह की बहस पूरी हो गई है। पिछली तिथि पर आरोपी सतेंद्र सिंह और विनोद सिंह की ओर से उनके अधिवक्ताओं ने बहस पूरी की थी। अगली सुनवाई 17 मार्च को होगी। 

विज्ञापन
MLC Vineet Singh arguments in case of murderous attack on former MP Dhananjay Singh completed in Varanasi
पूर्व सांसद धनंजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) यजुवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत में बुधवार को पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपी एमएलसी विनीत सिंह की ओर से अधिवक्ता ने बहस पूरी की। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 17 मार्च की तिथि नियत की है। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी तथा वादी पक्ष के निजी अधिवक्ता अदालत में उपस्थित रहे। पिछली तिथि पर आरोपी सतेंद्र सिंह और विनोद सिंह की ओर से उनके अधिवक्ताओं ने बहस पूरी की थी, जबकि बुधवार को विनीत सिंह की ओर से बहस की गई। मामले की सुनवाई अब अंतिम दौर में है।

विज्ञापन


आरोपी की ओर से अधिवक्ता ने बहस के दौरान कहा कि इस मामले में विनीत सिंह के खिलाफ कोई नामजद रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। वादी सहित अन्य गवाहों ने भी अपने बयान में विनीत सिंह का नाम नहीं लिया है। उन्होंने अदालत को बताया कि घटना के समय विनीत सिंह मौके पर मौजूद नहीं थे और उनके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य भी उपलब्ध नहीं है। प्रकरण के अनुसार, चार अक्तूबर 2002 को तत्कालीन विधायक और पूर्व सांसद धनंजय सिंह अपने साथियों के साथ सफारी वाहन से जौनपुर लौट रहे थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: शादी से मना कर दो नहीं तो गोली मार दूंगा, लड़की के चेहरे पर फेंक दूंगा तेजाब; दबंग ने फोन पर दी धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर स्थित टकसाल सिनेमा हॉल के पास बोलेरो से उतरे अभय सिंह और उनके 4–5 साथियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमले में धनंजय सिंह, उनके गनर और चालक समेत कई लोग घायल हो गए थे।

इस मामले में वादी धनंजय सिंह ने गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान नाम सामने आने पर पुलिस ने विनीत सिंह, संदीप सिंह, संजय सिंह रघुवंशी, विनोद सिंह और सतेंद्र सिंह को भी नामजद करते हुए अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed