{"_id":"69b16dec51d3434ae50e784c","slug":"groom-threatened-over-phone-by-bully-for-refusing-to-marry-in-jaunpur-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी से मना कर दो नहीं तो गोली मार दूंगा, लड़की के चेहरे पर फेंक दूंगा तेजाब; दबंग ने फोन पर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी से मना कर दो नहीं तो गोली मार दूंगा, लड़की के चेहरे पर फेंक दूंगा तेजाब; दबंग ने फोन पर दी धमकी
Wed, 11 Mar 2026 06:58 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 11 Mar 2026 06:58 PM IST
सार
Jaunpur News: जौनपुर जिले में एक शख्स ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके होने वाले दामाद को धमकी दी जा रही है कि वह शादी से इनकार कर दे वरना उसे गोली मार दी जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विस्तार
जौनपुर जिले की कोतवाली क्षेत्र के दुगौली कला गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके होने वाले दामाद को एक व्यक्ति फोन कर धमकी दे रहा है। कह रहा है कि शादी से मना कर दो नहीं तो गोली मार दूंगा और होने वाली पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंक दूंगा। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
क्षेत्र के दुगौली कला गांव निवासी अखिलेश गौतम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी की शादी एक मई को तय हुई है। इसके लिए सगाई और तिलक का कार्यक्रम हो चुका है। इसी बीच होने वाले दामाद के मोबाइल पर चार और पांच मार्च को एक व्यक्ति ने फोन कर धमकी दी।
विज्ञापन
आरोप है कि उसने कहा कि बेटा! अगर तुम उस लड़की से शादी करोगे तो तुम्हें किसी न किसी दिन रास्ते में आते-जाते दिनदहाड़े गोली मार दूंगा और अंग-भंग कर दूंगा। साथ ही लड़की के चेहरे पर तेजाब डाल दूंगा। इसलिए शादी से खुद मना कर दो। नहीं तो इसका अंजाम बुरा होगा। बदलापुर कोतवाली प्रभारी शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि केस दर्ज कर मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है। जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन