फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MLC elections: The fate of the candidates sealed in the ballot boxes

एमएलसी चुनाव : मतपेटियों में सील हुआ प्रत्याशियों का भाग्य

Sun, 10 Apr 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
MLC elections: The fate of the candidates sealed in the ballot boxes
स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी (एमएलसी चुनाव) में शनिवार को 98.53 मतदाताओं ने मतदान कर तीनों प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद कर दिया है। सुबह से ही जनप्रतिनिधियों में मतदान को लेकर काफी उत्साह दिखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस चुनाव में मतदाता हैं, मगर इस बार भी उन्होंने मतदान नहीं किया। उधर, प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी भी शांतिपूर्ण मतदान के लिए मुस्तैद रहे। देर शाम जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा की निगरानी में तीनों जिलों की मतपेटियां पहड़िया मंडी स्थित स्ट्रांग रूम के सील की गईं। अब 12 अप्रैल को मतगणना के बाद जीत-हार पर फैसला होगा।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से जिले के 11 मतदान केंद्रों पर जनप्रतिनिधियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन के लिए वाराणसी में 11, चंदौली में नौ और भदोही में छह सहित कुल 26 बूथ पर मतदान की समाप्ति पर 98.53 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। उप जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, वाराणसी में 97.97, भदोही में 98.67 और चंदौली में सबसे ज्यादा 99.01 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वाराणसी के 11 मतदान केंद्रों पर 1875 में से 1835 मतदाता, चंदौली के नौ मतदान केंद्रों पर 1720 में से 1703 मतदाता और भदोही के छह मतदान केंद्रों पर 1354 में से 1336 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह से कुल 4949 में से 4876 लोगों ने वोट किया।
विज्ञापन

प्रेक्षक सुभाष चंद्र शर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा, सहायक रिटर्निंग अफसर व एडीएम (प्रशासन) रणविजय सिंह ने भ्रमण कर कई बूथों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने मतदान में उत्साह से लिया भाग
नगर निगम के कार्यकारिणी कक्ष में विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी शतरुद्र प्रकाश और अशोक धवन ने मतदान किया। स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक टी राम, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, लाल बिहारी यादव ने जिला परिषद में अपना वोट डाला। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने चिरईगांव ब्लाक, पिंडरा विधायक अवधेश कुमार सिंह व रोहनिया विधायक सुनील पटेल ने बड़ागांव, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने रामनगर नगर पालिका में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed