फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MLC elections: 11 filed nomination papers on the fourth day, three including BJP's Pramod Mishra filed for the teachers' seat.

एमएलसी चुनाव : चौथे दिन 11 ने लिए नामांकन पत्र, शिक्षक सीट से भाजपा के प्रमोद मिश्र समेत तीन ने भरा पर्चा

Sun, 04 Oct 2026 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
MLC elections: 11 filed nomination papers on the fourth day, three including BJP's Pramod Mishra filed for the teachers' seat.
स्नातक खंड से आठ और शिक्षक खंड से तीन लोगों ने लिया नामांकन पत्रमाई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन कुल 11 लोगों ने नामांकन पत्र लिए। स्नातक खंड से आठ और शिक्षक खंड से तीन लोग शामिल हैं। शिक्षक खंड से भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने तीन सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बेनी माधौ, चंद्रजीत सिंह यादव, देवकुमार, मनोज कुमार वर्मा, ओम प्रकाश सिंह, प्रशांत कुमार, सुशील कुमार सिंह और चंद्र प्रकाश गुप्ता ने नामांकन पत्र लिए। शिक्षक खंड से धर्मेंद्र कुमार, कपिलदेव और भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने नामांकन पत्र लिया। शिक्षक खंड से भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने दोपहर 12:30 बजे तीन सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों के साथ जुलूस निकाला गया। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र ''''दयालु'''', राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि और विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय समेत भाजपा के कई नेता शामिल रहे। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्तूबर है। सात अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी।


तीन सेटों में ये रहे प्रस्तावक
डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने तीन सेटों में नामांकन दाखिल किया। पहले सेट में रामेश्वर तिवारी, विद्या सागर राय, अखिलेश्वर चौबे, ज्ञानेंद्र प्रताप, जैवंत कुमार राय, अखिलेश कुमार पांडेय, रामगोविंद यादव, छविराज राम, हरदत्त शुक्ला और लालमणि प्रस्तावक रहे। दूसरे सेट में श्याम प्रकाश चौधरी, अमर चंद ठाकुर, अब्दुल कलाम, राजेश प्रसाद गुप्ता, विवेक कुमार सिंह, विनोद कुमार पाठक, अभिषेक पाठक और मनराज यादव प्रस्तावक रहे। तीसरे सेट में श्रीकांत पांडेय, संजय कुमार, रत्नेश कुमार सिंह, शिवेंद्र तिवारी, विजय नारायण सिंह, बसंत सिंह, मनोज कुमार, प्रभाष कुमार झा और राजेश कुमार श्रीवास्तव प्रस्तावक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed