{"_id":"5a841be94f1c1bb1208b9235","slug":"mlc-brijesh-singh-appearing-in-varanasi-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकरौरा नरसंहार कांडः एमएलसी बृजेश सिंह कोर्ट में हुए पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकरौरा नरसंहार कांडः एमएलसी बृजेश सिंह कोर्ट में हुए पेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 14 Feb 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
बृजेश सिंह
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकरौरा नरसंहार कांड मामले के आरोपी एमएलसी बृजेश सिंह को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में बीएचयू स्थित सर सुंदर लाल अस्पताल से लाकर अपर जिला जज तृतीय राजीव कमल पांडेय की अदालत में पेश किया गया।
वहीं, अस्वस्थता के कारण वादिनी हीरावती देवी अदालत में उपस्थित नहीं हो सकीं। अदालत में उपस्थित हुए चिकित्सक डॉ. सतेंद्र सिंह ने वादिनी हीरावती की तबियत खराब होने और एक माह के बेड रेस्ट की सलाह संबंधित चिकित्सकीय रिपोर्ट पेश किया।
साथ ही, इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि एक माह बाद देने का अनुरोध किया। अदालत ने सुनवाई के दौरान एसपी चंदौली व सीएमओ चंदौली को निर्देशित किया कि वे वादिनी को पर्याप्त सुरक्षा में उपचार के लिए चंदौली के जिला अस्पताल में भर्ती कराएं।
विज्ञापन
वादिनी के उपचार से संबंधित समस्त रिपोर्ट अदालत में पेश करें। अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 19 फरवरी नियत की है। सुनवाई के बाद बृजेश को लेकर पुलिस वापस बीएचयू अस्पताल लौट गई।