फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MLA's outreach tour spanned 76 days across 24 wards, involving direct interaction with 20,000 families

Varanasi News: 24 वार्डों में 76 दिन चला विधायक का प्रवास, 20 हजार परिवारों से सीधा संवाद

Sat, 03 Oct 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
MLA's outreach tour spanned 76 days across 24 wards, involving direct interaction with 20,000 families
स्वछता व वार्ड प्रवास कार्यक्रम के समापन अवसर पर बेनियाबाग पार्क में पौधारोपण करते दक्षिणी के - फोटो : samvad
शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में 76 दिनों से चल रहा वार्ड प्रवास अभियान शुक्रवार को पूरा हो गया। विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि इन दिनों में उन्होंने 24 वार्डों में भ्रमण कर 20 हजार से अधिक परिवारों से सीधा संवाद किया। इस दौरान करीब 7000 छोटी-बड़ी समस्याओं का निस्तारण कराया गया और करीब 65 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत हुए। अंतिम दिन पियरी कला वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ राजनारायण पार्क में 101 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने गांधी जयंती पर टाउनहॉल स्थित महात्मा गांधी और लोहटिया स्थित लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद पियरी कला वार्ड से 76 दिवसीय वार्ड प्रवास के अंतिम दिन की शुरुआत की। विधायक ने विभिन्न मोहल्लों में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों से जनसंपर्क कर उनका कुशलक्षेम जाना। वार्ड प्रवास के दौरान भाजपा महानगर और मंडल के पदाधिकारी, पार्षद तथा कार्यकर्ता विधायक के साथ रहे। अपर नगर आयुक्त, जोनल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम के सामान्य एवं आलोक विभाग, जलकल और विद्युत विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी भी अभियान में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed