फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MLA warns of fast unto death - Bhadohi

विधायक ने आमरण अनशन की चेतावनी दी-भदोही

Sat, 30 Oct 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
MLA warns of fast unto death - Bhadohi
आगरा जेल में बंद ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक नवंबर से जेल में ही बेमियादी अनशन करने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री को भेजा गया उनका दूसरा पत्र सामने आया है। यह एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी के दौरान लिखा बताया जा रहा है। उन्होंने मुकदमों में पेशी और आंख का इलाज न कराने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

विधायक ने पत्र में लिखा है कि भाजपा ने उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के माध्यम से बुलवा कर राज्यसभा के चुनाव में वोट लिया। लोकसभा चुनाव में भी ज्ञानपुर विधानसभा में उन्होंने भाजपा को सर्वाधिक वोट दिलवाया। तब सुरक्षा का भरोसा दिया गया था। अब उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे लाद दिए गए हैं। उनके बेटे विष्णु मिश्रा को असलहे संग जेल भेजकर आतंकी बनाने की तैयारी चल रही है। 20 वर्षों से विभिन्न रोगों से पीड़ित होने के कारण आंख खराब हो गई है। जेल प्रशासन आंख का इलाज नहीं करवा रहा है। आरोप लगाया कि विधायक निधि का टेंडर नहीं कराया जा रहा है। अधिकारी कमीशन मांग रहे हैं। विधायक मिश्र ने पत्र में फर्जी मुकदमों की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। लिखा कि कोर्ट से रिमांड होने के बाद भी पेशी के लिए नहीं भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed