फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MLA Mukhtar Ansari Ghazal Hotel demolished in gazipur of up

गाजीपुर में बाहुबली विधायक मुख्तार की पत्नी और बेटों के होटल पर चला बुलडोजर, पुलिस छावनी में इलाका तब्दील

Mon, 02 Nov 2020 12:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
MLA Mukhtar Ansari Ghazal Hotel demolished in gazipur of up
होटल पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी व बेटों के नाम से गाजीपुर में संचालित गजल होटल पर सुबह 6.38 बजे बुलडोजर चलना शुरू हो गया। होटल के दूसरे तल, सीढ़ी व अन्य अतिक्रमण के हिस्से को एडीएम व एसपी सिटी की देखरेख ध्वस्त किया जा रहा है। 
विज्ञापन


शनिवार को देर शाम जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बोर्ड ने मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों की अपीलों को खारिज कर दिया था। इसके बाद से गजल होटल को खाली कराने का कार्य शुरू कर दिया गया था। महुआबाग इलाके में पूरी रात अफरा- तफरी मची रही। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन सुबह होते ही गजल होटल पर बुलडोजर चलाने लगा। गजल होटल के पास सुबह ही आला अफसरों के साथ पुलिस, पीएसी व प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा शुरू हो गया। जिला प्रशासन ने पांच पोकलेन मशीनों द्वारा गजल होटल के ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे गजल होटल के आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है। बीते आठ अक्टूबर को गजल होटल को ध्वस्त करने का आदेश उप जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने दिया था। एसडीएम कोर्ट ने गजल होटल के दूसरे तल, सीढी तथा अवैध हिस्सों को गिराने का आदेश दिया गया था। 

MLA Mukhtar Ansari Ghazal Hotel demolished in gazipur of up
मौके पर मौजूद पुलिस बल।
इस आदेश के बाद होटल संचालक ने हाईकोर्ट में अपील की थी। हाई कोर्ट में सुनवाई के बाद पुनः डीएम कोर्ट में अपील करने का आदेश जारी हुआ था। डीएम की अगुवाई में बोर्ड में मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों की अपील खारिज करते हुए एसडीएम के आदेश को बहाल कर दिया है। 

रविवार की सुबह होटल को गिराते समय एडीएम राजेश कुमार के आलावा सदर एसडीएम प्रभास कुमार, जखनियां एसडीएम सूरज यादव,  अतरिक्त एसडीएम, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, सीओ सिटी ओजस्वी चावला, महमूद अली मौजूद रहे। सुबह 6.38 बजे पांच पोकलेन से दूसरे तल के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। महुआबाग तिराह से मिश्र बाजार तक बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed