{"_id":"676700428c6f08ed3a031a3a","slug":"mithila-festival-cultural-program-of-folk-dance-jhijhiya-domchak-and-samachakaiba-2024-12-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिथिला महोत्सव: पाग, माछ, पान और मखान के साथ हुए मिथिला के दर्शन, संस्कृति से रूबरू हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिथिला महोत्सव: पाग, माछ, पान और मखान के साथ हुए मिथिला के दर्शन, संस्कृति से रूबरू हुए दर्शक
Sat, 21 Dec 2024 11:22 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 21 Dec 2024 11:22 PM IST
सार
मिथिला महोत्सव में मिथिला पेंटिंग, सिक्की पेंटिंग और मिथिला साहित्य आकर्षण के केंद्र रहे। वहीं इस दौरान दर्शकों को मिथिला संस्कृति से रूबरू होने का मौका भी मिला।
विज्ञापन
मिथिला महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाग, माछ, पान और मखान के साथ ही मिथिला के लोकनृत्य झिझिया, डोमचक और समाचकैबा से मिथिला महोत्सव गुलजार हो उठा। दो दिवसीय महाकवि विद्यापति महोत्सव में आने वाले दर्शकों को मिथिला संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिला। मिथिला पेंटिंग, सिक्की पेंटिंग और मिथिला साहित्य आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
शनिवार को नागरी प्रचारिणी सभा मैदागिन में मैथिल समाज का 14वां महाकवि विद्यापति महोत्सव आरंभ हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ लोकप्रिय शास्त्रीय और मैथिली गायिका दिल्ली की डॉ. सुष्मिता झा ने जय जय भैरवी असुर... से किया। इसके बाद पिया मोर बालक हम तरुनी गे...के बाद ऐहन सुंदर मिथिला धाम...पेश किया।
विज्ञापन
दूसरी प्रस्तुति में दरभंगा के किराना घराना के गायक मनीष कुमार खंडेलवाल ने उगना हमर कतह गेला...से शुरुआत की। दूसरी प्रस्तुति सिया कुमारी मिथिला के दुलारी...के बाद कुंज भवन सं निकसल रे गिरधारी...प्रस्तुत किया। डॉ. जया रॉय व बृष्टि चक्रवर्ती के नृत्य निर्देशन में मिथिला का लोकनृत्य समाचकैबा,विद्यापति की रचना जय जय भैरवी... और लोक महापर्व डाला छठ पर भावपूर्ण नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति कलाकारों ने दी। महोत्सव का शुभारंभ आयुष मंत्री डॉ. दया शंकर मिश्र दयालु, नागरीप्रचारिणी सभा के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ल, प्रो. आरआर झा, प्रो. जय शंकर झा ने महाकवि विद्यापति के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया।
विज्ञापन
Trending Videos
संस्था के अध्यक्ष निरसन कुमार झा ने मुख्य अतिथि आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु को महाकवि विद्यापति का चित्र, पाग, दुपट्टा, माला पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ. दया शंकर मिश्र दयालु ने कहा कि गौतम ऋषि, याज्ञवल्क्य, महान अर्थशास्त्री चाणक्य, महान् दार्शनिक मंडन मिश्र जैसे विद्वानों की भूमि मिथिला रही है। सही मायने में मिथिला ज्ञान का प्रकाश पुंज है।
विशिष्ट अतिथि कार्यकारी निदेशक रेल भवन अजीत झा, जीएम हाजीपुर शिव कुमार प्रसाद, डाॅ. अशोक ज्योति, डाॅ. प्रभाष मिश्रा उपस्थित रहे। संचालन व संयोजन गौतम कुमार झा एडवोकेट, स्वागत प्रो. आर आर झा ने किया। स्वागत गीत डाॅ. विजय कपूर ने गाया। कार्यक्रम में चित्रकार दास पुष्कर, सुधीर चौधरी, भोगेन्द्र झा,नटवर झा. एनके सिंह,अनीशा शाही मौजूद रहीं।
इनको मिला मिथिला रत्न सम्मान
समारोह में सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका डॉ. सुष्मिता झा, मनीष कुमार खंडेलवाल, अजीज झा, डॉ. आलोक चौधरी, शिव कुमार प्रसाद को मिथिला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
विशिष्ट अतिथि कार्यकारी निदेशक रेल भवन अजीत झा, जीएम हाजीपुर शिव कुमार प्रसाद, डाॅ. अशोक ज्योति, डाॅ. प्रभाष मिश्रा उपस्थित रहे। संचालन व संयोजन गौतम कुमार झा एडवोकेट, स्वागत प्रो. आर आर झा ने किया। स्वागत गीत डाॅ. विजय कपूर ने गाया। कार्यक्रम में चित्रकार दास पुष्कर, सुधीर चौधरी, भोगेन्द्र झा,नटवर झा. एनके सिंह,अनीशा शाही मौजूद रहीं।
इनको मिला मिथिला रत्न सम्मान
समारोह में सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका डॉ. सुष्मिता झा, मनीष कुमार खंडेलवाल, अजीज झा, डॉ. आलोक चौधरी, शिव कुमार प्रसाद को मिथिला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।