फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mission Shakti message delivered on the Grain Bank's foundation day in Varanasi

वाराणसी: अनाज बैंक के स्थापना दिवस पर मिशन शक्ति का संदेश, 55 महिलाओं को मिला अनाज

Tue, 13 Oct 2026 01:42 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Tue, 13 Oct 2026 01:42 PM IST
सार

लमही स्थित सुभाष भवन में अनाज बैंक के स्थापना दिवस पर मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति प्रभारी आकांक्षा मिश्रा ने महिलाओं को सुरक्षा और हेल्पलाइन की जानकारी दी। इस दौरान 55 नई महिला खाताधारकों को अनाज वितरित किया गया।

विज्ञापन
Mission Shakti message delivered on the Grain Bank's foundation day in Varanasi
अनाज बैंक का स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनाज बैंक के स्थापना दिवस पर रविवार को लमही स्थित सुभाष भवन में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा, अधिकारों और शिकायत दर्ज कराने के तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अनाज बैंक की ओर से 55 नई महिला खाताधारकों को अनाज भी वितरित किया गया।

विज्ञापन


महिलाओं को दी हेल्पलाइन की जानकारी
लालपुर थाना क्षेत्र की मिशन शक्ति प्रभारी आकांक्षा मिश्रा ने महिलाओं को मिशन शक्ति की पुस्तिकाएं वितरित कीं। उन्होंने कहा कि यदि किसी महिला या लड़की को कोई परेशान करता है या उसका पीछा करता है तो वह महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत कर सकती है। उन्होंने बताया कि शिकायत करने वाली लड़की की पहचान गोपनीय रखने का प्रावधान है। उन्होंने स्कूल जाने वाली बेटियों से सतर्क रहने और परेशानी होने पर पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
विज्ञापन

 

Trending Videos

महिलाओं की जागरूकता पर दिया जोर
विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीगुरुजी ने कहा कि मिशन शक्ति बेटियों के लिए विश्वास का माध्यम बना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को छेड़खानी जैसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाने और महिलाओं को जागरूक करने पर जोर दिया।

निराश्रित परिवारों तक अनाज पहुंचाता है बैंक
कार्यक्रम में बताया गया कि अनाज बैंक की स्थापना 13 अक्टूबर 2015 को हुई थी। इसका उद्देश्य वृद्ध, विधवा, तलाकशुदा और सड़क पर रहने वाले निराश्रित परिवारों को अनाज उपलब्ध कराना है। बैंक का मूल मंत्र है- ‘कोई भी भूखा न सोए’। आयोजकों के अनुसार, अब तक 2609 परिवारों तक अनाज पहुंचाया जा चुका है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अर्चना भारतवंशी ने किया। इस दौरान डॉ. मृदुला जायसवाल, दक्षिता भारतवंशी, उजाला भारतवंशी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed