{"_id":"58d5372b4f1c1be6211a2ddc","slug":"mission-anti-romeo-working-properly-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एंटी रोमियोः भाई-बहन भी एक साथ निकलने में कतरा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एंटी रोमियोः भाई-बहन भी एक साथ निकलने में कतरा रहे
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 24 Mar 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एंटी रोमियो स्क्वाड के नाम पर पुलिस के तेवर देखते ही बन रहे हैं। कहीं सकारात्मक असर दिख रहे हैं तो कुछ जगहों पर बेवजह परेशान करने की भी बात भी सामने आई है।
शहरी क्षेत्रों में पुलिस बिना पहचान पूछे लड़की के साथ चल रहे लड़के को रोमियो समझ परेशान करने लग रही है। कुछ युवतियों का कहना है कि भाई-बहन का एक बाइक पर निकलना भी मुश्किल हो गया है। पुलिस वाले कब कहां रोक लें, ठीक नहीं है।
छात्राओं का कहना था कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन कर अच्छा काम किया है लेकिन पुलिस के इरादे नेक होने चाहिए। वैसे शहर भर में पुलिस की एंटी रोमियो टीम द्वारा शोहदों के खिलाफ हो रही कार्रवाई से लोग गदगद है।
विज्ञापन
बुद्धजीवियों और युवतियों का कहना है कि पुलिस प्रशासन को इस तरह की पहल पूर्व में ही करनी चाहिए थी। ताकि लोगों को भयमुक्त वातावरण मिल सकें। बोले शोहदों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ बोर्ड परीक्षा में सुरक्षा के कड़े प्रबंध हों, ताकि नकलविहिन परीक्षा संपन्न हो सकें।