फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mission Admission kashi hindu university today Last chance to apply for admission in BHU entrance exam from 29 September

मिशन एडमिशनः बीएचयू में दाखिले के लिए आवेदन करने का आज अंतिम मौका, 28 सितंबर से प्रवेश परीक्षा

Mon, 06 Sep 2021 01:35 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Sep 2021 01:35 AM IST
सार

बीएचयू में यूजी में 23 और पीजी के 94 कोर्स के लिए 14 अगस्त से शुरू हुए आवेदन में भी अब तक बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अभ्यर्थी सात सितंबर की रात 11.50 बजे तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं।  

विज्ञापन
Mission Admission kashi hindu university today Last chance to apply for admission in BHU entrance exam from 29 September
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  में यूजी, पीजी में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों के पास ऑनलाइन आवेदन का केवल सोमवार तक का मौका है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से कराई जाने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए छह सितंबर तक की तिथि निर्धारित की गई है। एनटीए की ओर से जहां पहले से ही 28 सितंबर से प्रवेश परीक्षा कराने की तिथि निर्धारित की जा चुकी है, वहीं बीएचयू की ओर से काउंसिलिंग आदि की तैयारियां तेज हो गई हैं। 

विज्ञापन


बीएचयू में यूजी में 23 और पीजी के 94 कोर्स के लिए 14 अगस्त से शुरू हुए आवेदन में भी अब तक बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अभ्यर्थी सात सितंबर की रात 11.50 बजे तक ऑनलाइन फीस भी जमा कर सकते हैं।  
विज्ञापन


सीएचएस में 11 सितंबर से होगी काउंसिलिंग 
बीएचयू से जुड़े सेंट्रल हिंदू स्कूल (सीएचएस)में नर्सरी, एलकेजी, पहली, छठी एवं नौवीं कक्षा में सत्र 2021-22 में दाखिले के लिए 25 अगस्त को ई लॉटरी निकाले जाने के बाद अब परिणाम जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही काउंसिलिंग की तिथि भी घोषित कर दी गई है। 11 सितंबर से प्रवेश शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएचयू की वेबसाइट पर जारी सूची में 11 सितंबर को एलकेजी मुख्य सूची और 13 सितंबर को प्रतीक्षा सूची वालों का दाखिला होगा। इसके अलावा कक्षा छह में 14 सितंबर और नौवीं में 15 सितंबर को काउंसिलिंग कराई जाएगी। विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर ली जा सकती है। 

बीएचयूः 24 घंटे में छात्रों को मिला हॉस्टल में कमरा

बीएचयू में यूजी, पीजी अंतिम वर्ष के छात्रों की कक्षाएं शुरू होने के बाद अब हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया धीरे-धीरे शुरू हो गई है। बिड़ला, एलबीएस हॉस्टल में जहां बाहरी छात्रों के रहने की सूचना की वजह से हॉस्टल आवंटित नहीं हो पाए थे, वहीं बिड़ला ए में कुछ छात्रों ने हॉस्टल खाली कर दिया तो 24 घंटे के भीतर ही कमरा आवंटित कर दिया गया। हालांकि अभी बिड़ला बी और सी के साथ ही एलबीएस हॉस्टल को खाली कराना चुनौती है। 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक सितंबर से कक्षाएं चलाए जाने के साथ ही हॉस्टल आवंटित करने का निर्णय लिया था। कक्षाएं तो शुरू हो गई, लेकिन हॉस्टल इसलिए नहीं आवंटित हो पा रहा है कि यहां बाहरी छात्रों के रहने की जानकारी के बाद इसे पूरी तरह खाली कराना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed