Mission Admission: हरिश्चंद्र महाविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं 16 से, अभ्यर्थियों को मानने होंगे ये नियम
वाराणसी स्थित हरिश्चंद्र महाविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं 16 अगस्त से शुरू होंगी। प्रवेश पत्र को महाविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी स्थित हरिश्चंद्र महाविद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं की तारीख शनिवार को जारी हो गई। प्रवेश परीक्षाएं 16 से 19 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी। तीन पालियों में आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। प्रवेश पत्र को महाविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
प्राचार्य प्रो. रजनीश कुंवर ने बताया कि महाविद्यालय की प्रवेश परीक्षा 16 अगस्त से शुरू होगी। पहली पाली की प्रवेश परीक्षा सुबह 8 से 10, दूसरी पाली की परीक्षा 12 से दो और तीसरी पाली की परीक्षा चार से छह बजे तक होगी। बीए में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा के तीन केंद्र बनाए गए हैं।
अभ्यर्थियों के लिए मास्क अनिवार्य
इसमें उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय, हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज और हरिश्चंद्र महाविद्यालय को केंद्र बनाया गया है। एलएलबी एवं बीकॉम की प्रवेश परीक्षा के लिए उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय और हरिश्चंद्र महाविद्यालय को केंद्र बनाया गया है। बीएससी, बीबीए, बीसीए, एमए, एमकॉम, एमएससी, प्रथम सेमेस्टर का केंद्र हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज रहेगा। अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा केंद्रों पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी किसी प्रकार की घड़ी एवं मोबाइल अपने पास नहीं रखेंगे।
- बीए, एमएससी भौतिकी, जूलॉजी, एमए राजनीति विज्ञान, बीएससी बायोलॉजी,
- बीकॉम, बीसीए, एमएससी गणित, रसायन, बॉटनी, एमए भूगोल, हिंदी, बीबीए
- एलएलबी, एमए अंग्रेजी, बीएससी गणित, एमकॉम, एमए मनोविज्ञान