फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mission Admission banaras hindu university entrance Examination center made in Lakshadweep for admission in BHU which will start from 28 September at 185 centers

मिशन एडमिशनः बीएचयू में दाखिले के लिए लक्षद्वीप में भी बना परीक्षा केंद्र, 28 सितंबर से 185 केंद्रों पर शुरू होगी प्रवेश परीक्षा

Sun, 22 Aug 2021 10:04 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 22 Aug 2021 10:04 AM IST
सार

सबसे अधिक यूपी में 23, महाराष्ट्र 19 आंध प्रदेश 15, हरियाणा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक में 10-10, बिहार में 9, झारखंड-हिमाचल प्रदेश में 5-5 केंद्र, आसाम-छत्तीसगढ़ में 4-4, गुजरात-पंजाब में छह केंद्र बने हैं।

विज्ञापन
Mission Admission banaras hindu university entrance Examination center made in Lakshadweep for admission in BHU which will start from 28 September  at 185 centers
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की ओर से प्रवेश परीक्षा केंद्रों की सूची भी फाइनल कर दी गई है। इस बार विश्वविद्यालय की परीक्षा के लिए अंडमान निकोबार के साथ ही लक्षद्वीप में भी केंद्र बनाया गया है। इससे वहां रहने वाले छात्रों को भी परीक्षा देने में सहूलियत होगी। पहली बार बीएचयू की परीक्षा के लिए लक्षद्वीप में केंद्र बना है।

विज्ञापन


बीएचयू की वेबसाइट पर जारी परीक्षा केंद्रों की सूची के अनुसार देश भर से आवेदन करने वाले छात्रों की सुविधा के लिए यूपी के समेत अन्य राज्यों में कुल 185 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें सबसे अधिक यूपी में 23, महाराष्ट्र 19 आंध प्रदेश 15, हरियाणा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक में 10-10, बिहार में 9, झारखंड-हिमाचल प्रदेश में 5-5 केंद्र, आसाम-छत्तीसगढ़ में 4-4, गुजरात-पंजाब में छह केंद्र बने हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में हर साल होने वाली प्रवेश परीक्षा में वाराणसी समेत यूपी के विभिन्न जिलों के अलावा अलग-अलग राज्यों से कुल मिलाकर पांच लाख से अधिक छात्र आवेदन करते हैं। इस बार एनटीए की ओर से कराई जाने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 14 अगस्त से छह सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन राज्यों में बने हैं केंद्र

यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, आसाम, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, नई दिल्ली, उड़ीसा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed