फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mission 2022 BJP Jan Vishwas Yatra Varanasi road shows will by swatantra dev singh and nand gopal nandi

मिशन 2022: वाराणसी पहुंची जनविश्वास यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह किया स्वागत

Wed, 29 Dec 2021 03:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 29 Dec 2021 03:50 PM IST
सार

जनविश्वास यात्रा के रथ पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री नंद गोपाल नंदी, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कौशलेंद्र पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या समेत कई नेता सवार हैं। 

विज्ञापन
mission  2022 BJP Jan Vishwas Yatra Varanasi road shows will by swatantra dev singh and nand gopal nandi
वाराणसी पहुंची जनविश्वास यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की जनविश्वास यात्रा बुधवार को वाराणसी जिले में प्रवेश कर गई है। सेवापुरी के कपसेठी के रास्ते जन विश्वास यात्रा वाराणसी शहर की ओर आ रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया जा रहा है। जनविश्वास यात्रा के रथ पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री नंद गोपाल नंदी, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कौशलेंद्र पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या समेत कई नेता सवार हैं।

विज्ञापन


भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता यात्रा के आगे-आगे चल रहे हैं। स्वागत के लिए जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं। केसरिया परिधान में महिलाएं पुष्प वर्षा करते हुए आरती उतारेंगी। शहर में यात्रा भिखारीपुर के रास्ते महानगर में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन



भिखारीपुर से होते हुए यह यात्रा सुंदरपुर, नरिया, होते हुए मालवीय चौराहा लंका पहुंचेगी, जहां महामना पं मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा उसके पश्चात यह यात्रा संत रविदास गेट, अस्सी चौराहा, बंगाली टोला इंटर कॉलेज, जंगमबाडी होते हुए वाराणसी शहर दक्षिणी विधानसभा के गोदौलिया जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

mission  2022 BJP Jan Vishwas Yatra Varanasi road shows will by swatantra dev singh and nand gopal nandi
वाराणसी पहुंची जनविश्वास यात्रा - फोटो : अमर उजाला

यहां से काशी विश्वनाथ धाम, चौक थाना, नीचीबाग महानगर कार्यालय होते हुए मैदागिन होते हुए लहुराबीर जाएगी। भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि जनविश्वास यात्रा गुरुवार को वाराणसी जिले की शिवपुर विधानसभा के रिंगरोड कार्यालय से सुबह 10 बजे शुरु होगी और पिंडरा के रास्ते जौनपुर जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। यातायात पुलिस को अलर्ट रहने के साथ ही आमजन से इन मार्गों पर आवश्यक काम होने पर ही निकलने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed