फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Missing tents House operator's murder

लापता टेंट हाउस संचालक की हत्या

Wed, 20 May 2015 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Wed, 20 May 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
Missing tents House operator's murder
चोलापुर थाना क्षेत्र के भटपुरवा खुर्द गांव से बीते 14 मई को कचहरी जाने के लिए घर से निकलने के बाद संदिग्ध हाल में लापता हुए टेंट हाउस संचालक विद्यासागर की हत्या कर दी गई। मंगलवार को फूलपुर के बरवां गांव के पास शीशम के पेड़ से उनका शव फंदे पर लटका मिला। दोनों हाथ और पैर रस्सी से बंधे थे। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है  जबकि परिवारीजनों का आरोप है कि भूमि विवाद में हत्या की गई। आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपी फंदे पर शव लटका कर भाग गए।
विज्ञापन


बीते 14 मई की सुबह टेंट हाउस संचालक कचहरी जाने की बात कह कर घर से निकले थे। उसके बाद से कुछ पता नहीं चला। अनहोनी की आशंका से परेशान परिवारीजनों ने उनकी काफी तलाश की। मंगलवार की सुबह गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए परिवारीजन फूलपुर थाने जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी बरवा गांव में शव मिलने की खबर उन तक पहुंची। कुछ ही देर बाद परिवारीजन मौके पर पहुंचे। तब तक वहां पुलिस के साथ ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त टेंट हाउस संचालक विद्यासागर के रूप में की।
विज्ञापन


गुलाबी रंग की साड़ी का फंदा उनके गले में पड़ा था और दोनों हाथ-पैर बंधे थे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर देने की बात कही जबकि थानाध्यक्ष फूलपुर संजीव मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed