फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   missing boys dead body found from pond at mirzapur

तालाब में मिला घर से लापता मासूम भाई-बहन का शव,मां ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 28 Nov 2017 08:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 28 Nov 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
missing boys dead body found from pond at mirzapur
धीना थाना क्षेत्र के रैथा गांव का मामला - फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले के  रैथा गांव में रविवार से लापता भाई-बहन के शव मंगलवार दोपहर में घर के पास तालाब में उतराए मिले। बच्चों की नाक से खून निकल रहा था। मां ने बच्चों की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गांव निवासी छोटू राम का पुत्र प्रियांशु (05) और पुत्री पिंकी (09) रविवार को दोपहर में खेत गए थे। इसके बाद दोनों वापस नहीं आए। परिवार के सदस्यों ने खोजबीन के बाद धीना थाने में तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर बच्चों की खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चला।  
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर घर से कुछ दूरी पर तालाब में शव उतराए दिखे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाए। बच्चों की नाक से खून बह रहा था।  बच्चों के पिता छोटू शव देखकर बदहवास हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की मां कविता ने बच्चों की हत्या का आरोप लगाया है। मामले में सीओ सकलडीहा ने राजकुमार कुकरेती कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। हालांकि शव की स्थिति देख कर लग रहा है कि डूबने से बच्चों की मौत हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed