{"_id":"5a1d7d3b4f1c1b4c528b6456","slug":"missing-boys-dead-body-found-from-pond-at-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मिला घर से लापता मासूम भाई-बहन का शव,मां ने लगाया हत्या का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में मिला घर से लापता मासूम भाई-बहन का शव,मां ने लगाया हत्या का आरोप
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 28 Nov 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
धीना थाना क्षेत्र के रैथा गांव का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के रैथा गांव में रविवार से लापता भाई-बहन के शव मंगलवार दोपहर में घर के पास तालाब में उतराए मिले। बच्चों की नाक से खून निकल रहा था। मां ने बच्चों की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी छोटू राम का पुत्र प्रियांशु (05) और पुत्री पिंकी (09) रविवार को दोपहर में खेत गए थे। इसके बाद दोनों वापस नहीं आए। परिवार के सदस्यों ने खोजबीन के बाद धीना थाने में तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर बच्चों की खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चला।
मंगलवार दोपहर घर से कुछ दूरी पर तालाब में शव उतराए दिखे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाए। बच्चों की नाक से खून बह रहा था। बच्चों के पिता छोटू शव देखकर बदहवास हो गए।
विज्ञापन
बच्चों की मां कविता ने बच्चों की हत्या का आरोप लगाया है। मामले में सीओ सकलडीहा ने राजकुमार कुकरेती कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। हालांकि शव की स्थिति देख कर लग रहा है कि डूबने से बच्चों की मौत हुई है।