फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   misdeed with girl in Ballia and Jaunpur violence against a mentally ill teenager and a minor crime in up

बलिया व जौनपुर में दुष्कर्म: मानसिक रूप से बीमार किशोरी और सब्जी लेकर लौट रही नाबालिग से दरिंदगी, थाने का घेराव

Tue, 17 Aug 2021 01:09 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर / बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर / बलिया Published by: हरि User Updated Tue, 17 Aug 2021 01:09 AM IST
सार

जौनपुर में सब्जी लेकर घर लौट रही किशोरी को गांव का ही युवक जबरन खेत में खींचकर ले गया और दुष्कर्म किया। बलिया में हैवानियत की शिकार बीमार किशोरी को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजनों को घटना के बारे में पता चला। 

विज्ञापन
misdeed with girl in Ballia and Jaunpur violence against a mentally ill teenager and a minor crime in up
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Shutterstock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया और जौनपुर जनपद में दो किशोरियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जौनपुर में सब्जी लेकर घर लौट रही किशोरी को गांव का ही युवक जबरन खेत में खींचकर ले गया और दुष्कर्म किया। वहीं बलिया में मानसिक रूप से बीमार किशोरी के साथ पड़ोस के ही एक अधेड़ व्यक्ति ने दरिंदगी की। हैवानियत की शिकार किशोरी को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजनों को घटना के बारे में पता चला। जौनपुर में पुलिस की कार्रवाई से खफा पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाने का घेराव भी किया। 

विज्ञापन


तहरीर के अनुसार, जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता का आरोप है कि उसकी नाबालिग बेटी रविवार की शाम सात बजे साइकिल से गांव के बाहर सब्जी लेने गई थी। लौटते समय गांव का ही एक युवक उसे खेत में जबरन खींच ले गया और दुष्कर्म किया। बेटी ने शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़ पड़े लेकिन मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गया। घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। 
विज्ञापन


परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस पूरे प्रकरण की जानकारी लेने के बाद लौट गई। इससे नाराज पीड़ित पक्ष ने सोमवार की सुबह 10 बजे थाने का घेराव किया। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ल ने बताया कि पीड़िता के पिता से मिली तहरीर के आधार पर रात डेढ़ बजे ही पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। पीड़ित पक्ष को मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी नहीं थी, इस वजह से उन्होंने सोमवार को विरोध किया। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। 

बलिया में मानसिक रूप से बीमार किशोरी से दुष्कर्म

जनपद के नरही थाना क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से बीमार किशोरी के साथ पड़ोस के अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने पर मामले की जानकारी परिजनों को हुई। प्रकरण में सोशल मीडिया और ट्विटर पर वीडियो अपलोड कर आरोप लगाया गया कि नरही थाना प्रभारी ने प्रार्थी की शिकायत नहीं सुनी, थाने से भगा दिया। मामले में पुलिस की ओर से पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

थाने से भगाने का आरोप झूठा
पीड़िता के पिता ने बताया कि इस प्रकरण को लेकर वह थाना प्रभारी तक पहुंच ही नहीं पाया था। एक दिन थाने के गेट तक आया था, लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति के कहने पर गेट से ही लौट गया था। भगाने का जो वीडियो वायरल हुआ है, वह झूठा है। इसके बाद परिजनों ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। 

सीओ जगबीर सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता के पिता की ओर से पड़ोसी के खिलाफ तहरीर दी गई थी। आठ माह पहले उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म हुआ था। लड़की गर्भवती थी, उसको मृत बच्चा पैदा हुआ। मुकदमा दर्ज कर आरोपी गोपाल पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता की पहचान उजागर करने वाले पर होगी कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि नरही थाना क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता व उसके परिजनों की पहचान सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर उजागर की गई है। ऐसा करना अपराध की श्रेणी में आता है। वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति की जांच कर शिनाख्त की जा रही है। ऐसा करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed