फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   miscrents attacked on revenue team who went to measure land in sarnath varanasi police filed case against ten people

वाराणसीः जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर दबंगों ने बोला हमला, दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 02 Aug 2021 12:55 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 Aug 2021 12:55 AM IST
सार

घायल कानूनगो राजेश राम की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। देर रात पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी। 

विज्ञापन
miscrents attacked on revenue team who went to measure land in sarnath varanasi police filed  case against ten people
सारनाथ में राजस्व टीम पर मनबढ़ों ने बोला हमला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सलारपुर में रविवार शाम को जमीन की पैमाइश करने गए राजस्व टीम की मनबढ़ों ने पिटाई की। इस दौरान नक्शा सहित अन्य सरकारी कागजात भी फाड़ दिए। घायल कानूनगो राजेश राम की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। देर रात पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी।  

विज्ञापन


कानूनगो राजेश राम के अनुसार अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम और तहसीलदार के आदेश पर शाम चार बजे सलारपुर में जमीन की पैमाइश करने लेखपाल पियूष पांडेय, लल्लन यादव, अवनीश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे तो गांव के मनबढ़ युवकों ने नापी कराने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


इस दौरान एसडीएम और तहसीलदार के आदेशानुसार कार्रवाई की बात कही गई तो मनबढ़ों ने घेर लिया। इस दौरान लाठी ठंडे से लैस मनबढ़ युवकों ने मारना-पीटना शुरू कर दिया। सारनाथ इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी की गिरफ्तारी की अन्य के लिए दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो में तबला वादक से टप्पेबाजी

कैंट रोडवेज परिसर क्षेत्र में रविवार रात तबला वादक भोला नाथ मिश्रा को ऑटो सवार टप्पेबाजों ने शिकार बना लिया। इस दौरान बैग में रखे 12 हजार नगद, मोबाइल और अन्य सामान उड़ा दिए। पीड़ित ने सिगरा थाने में तहरीर दी। कबीरचौरा निवासी भोलानाथ मिश्रा के अनुसार बेटी को लखनऊ छोड़कर ट्रेन से कैंट स्टेशन पहुंचे और  कबीरचौरा जाने के लिए वह इंग्लिशिया लाइन स्थित ऑटो में बैठ गए।

ऑटो में पहले से ही पीछे दो लोग बैठे थे। एक चालक के साथ आगे बैठा था। भोलानाथ मिश्रा ने अनुसार इंग्लिशिया लाइन व मलदहिया होकर निकले चालक ने लोहामंडी चौराहे के पास ऑटो रोक दिया। कोयला बाजार जाने का हवाला देकर भोलानाथ को दूसरा साधन पकड़ने की सलाह दी और उन्हें वहीं उतार दिया। थोड़ी देर बाद भोलानाथ ने बैग टटोला तो उनके होश उड़ गए। बैग में रखा पैसा और सामान गायब था। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

बिजली विभाग के एसडीओ का फेसबुक हैक कर दोस्तों से मांगे पैसे

बिजली विभाग के एसडीओ राहुल सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक करके साइबर जालसाजों ने दोस्तों से रुपये मांगे। जानकारी होने पर एसडीओ ने साइबर सेल में मुकदमा दर्ज कराया। एसडीओ के अनुसार उनके एक मित्र ने सूचना दी कि फेसबुक के मैसेंजर से इलाज के नाम पर पैसे की मांग की गई है। इस मामले में रविवार को साइबर सेल में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

कंपनी में निवेश के नाम पर रुपये हड़पने के आरोप में मुकदमा

कंपनी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी और अन्य आरोपों में पीड़ित की तहरीर पर भेलूपुर थाने में तीन पार्टनरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। न्यायालय के आदेश पर तीनों के खिलाफ कार्रवाई हुई।
दुर्गाकुंड इलाके के रहने वाले पीड़ित ऋषि डिडवानिया का आरोप है कि पांडेयपुर कैंट निवासी राकेश जायसवाल, औसानगंज निवासी मनोज सिंह और सोनभद्र ओबरा शिवनगर कालोनी निवासी लालबहादुर प्रसाद ने वर्ष 2018 में एक कंपनी में पार्टनर बनाने के नाम छह करोड़ 50 लाख रुपये खाते से ट्रांसफर के माध्यम से लिया।

काफी दबाव बनाने पर सभी ने चार करोड़ 13 लाख रुपये वापस किए। शेष पैसे मांगने पर राकेश ने छावनी स्थित होटल में बुलाकर पिटाई की और एग्रीमेंट डीड फाड़ दिया। साथ ही राकेश ने 50 हजार रंगदारी मांगी। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed