फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Miscreants shot young man in tenancy dispute, admitted to BHU trauma center

वाराणसी: किराएदारी के विवाद में नकाबपोश बदमाशों ने युवक को मारी गोली, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Wed, 01 Dec 2021 01:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 01 Dec 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Miscreants shot young man in tenancy dispute, admitted to BHU trauma center
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

वाराणसी में वरुणा नदी स्थित कंकड़वा घाट पर मंगलवार रात शराब पार्टी के दौरान एक युवक को नकाबपोश दो बदमाशों ने गोली मार दी। बाएं पैर में गोली लगने से घायल युवक को पुलिस ने चौकाघाट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक गोली से घायल युवक भी आपराधिक प्रवृत्ति का है, इसके खिलाफ कैंट थाने में हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में दो मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


देर रात उसे बीएचयू ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार किराएदारी के विवाद में गोली मारी गई है।  लालपुर-पांडेयपुर थाना अंतर्गत पांडेयपुर निवासी गौरव गुप्ता उर्फ गोलू (32) अपने साथी राजा वर्मा के साथ वरुणा नदी के किनारे कंकड़वा घाट पर रात नौ बजे शराब पार्टी कर रहा था। गोलू के अनुसार नकाबपोश दो बदमाश पैदल पहुंचे और लक्ष्य साधकर फायरिंग की।
विज्ञापन


गोली बाएं पैर में जा लगी। इसके बाद बदमाश पैदल ही नक्खीघाट की ओर भाग निकले। लहूलुहान हाल में दोस्त राजा वर्मा ने पुलिस को सूचना देते हुए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने के बाद वारदात स्थल पर पहुंची लालपुर-पांडेयपुर की पुलिस ने छानबीन की। अस्पताल में भर्ती गौरव से एडीसीपी वरुणा प्रबल प्रताप सिंह, एसीपी सारनाथ ज्ञानप्रकाश राय ने बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अस्पताल में गौरव की मां मंजू देवी के अनुसार उसका पांडेयपुर-हुकुलगंज मार्ग पर कटरा है, दुकान की किराएदारी और रुपये की लेनदेन को लेकर एक पक्ष दो साल से तंग कर रहा है। संभवत: उसी मामले में जानलेवा हमला कराया गया। वहीं पुलिस के अनुसार गौरव का आपराधिक इतिहास है, आशंका है कि पुरानी रंजिश में ही उसके ऊपर फायरिंग की गई है।

कंकड़वा घाट पर नहीं है कैमरा 

एडीसीपी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। फिलहाल गौरव की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की तफ्तीश की जा रही है। रात के अंधेरे में घटना को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि शराब पार्टी के दौरान किसी तरह गोली चली है। पुलिस के लिए मुश्किल यह है कि कंकड़वा घाट की ओर सीसी कैमरे नहीं है। गौरव और उसके दोस्त राजा वर्मा से पुलिस अन्य कई जानकारियां जुटा रही है। चूंकि गौरव का भी आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed