{"_id":"61a68281fddc2a67d80863cc","slug":"miscreants-shot-young-man-in-tenancy-dispute-admitted-to-bhu-trauma-center","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: किराएदारी के विवाद में नकाबपोश बदमाशों ने युवक को मारी गोली, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: किराएदारी के विवाद में नकाबपोश बदमाशों ने युवक को मारी गोली, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
Wed, 01 Dec 2021 01:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 01 Dec 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में वरुणा नदी स्थित कंकड़वा घाट पर मंगलवार रात शराब पार्टी के दौरान एक युवक को नकाबपोश दो बदमाशों ने गोली मार दी। बाएं पैर में गोली लगने से घायल युवक को पुलिस ने चौकाघाट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक गोली से घायल युवक भी आपराधिक प्रवृत्ति का है, इसके खिलाफ कैंट थाने में हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
देर रात उसे बीएचयू ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार किराएदारी के विवाद में गोली मारी गई है। लालपुर-पांडेयपुर थाना अंतर्गत पांडेयपुर निवासी गौरव गुप्ता उर्फ गोलू (32) अपने साथी राजा वर्मा के साथ वरुणा नदी के किनारे कंकड़वा घाट पर रात नौ बजे शराब पार्टी कर रहा था। गोलू के अनुसार नकाबपोश दो बदमाश पैदल पहुंचे और लक्ष्य साधकर फायरिंग की।
विज्ञापन
गोली बाएं पैर में जा लगी। इसके बाद बदमाश पैदल ही नक्खीघाट की ओर भाग निकले। लहूलुहान हाल में दोस्त राजा वर्मा ने पुलिस को सूचना देते हुए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने के बाद वारदात स्थल पर पहुंची लालपुर-पांडेयपुर की पुलिस ने छानबीन की। अस्पताल में भर्ती गौरव से एडीसीपी वरुणा प्रबल प्रताप सिंह, एसीपी सारनाथ ज्ञानप्रकाश राय ने बातचीत की।
विज्ञापन
उधर, अस्पताल में गौरव की मां मंजू देवी के अनुसार उसका पांडेयपुर-हुकुलगंज मार्ग पर कटरा है, दुकान की किराएदारी और रुपये की लेनदेन को लेकर एक पक्ष दो साल से तंग कर रहा है। संभवत: उसी मामले में जानलेवा हमला कराया गया। वहीं पुलिस के अनुसार गौरव का आपराधिक इतिहास है, आशंका है कि पुरानी रंजिश में ही उसके ऊपर फायरिंग की गई है।
कंकड़वा घाट पर नहीं है कैमरा
एडीसीपी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। फिलहाल गौरव की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की तफ्तीश की जा रही है। रात के अंधेरे में घटना को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।
अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि शराब पार्टी के दौरान किसी तरह गोली चली है। पुलिस के लिए मुश्किल यह है कि कंकड़वा घाट की ओर सीसी कैमरे नहीं है। गौरव और उसके दोस्त राजा वर्मा से पुलिस अन्य कई जानकारियां जुटा रही है। चूंकि गौरव का भी आपराधिक इतिहास है।
अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि शराब पार्टी के दौरान किसी तरह गोली चली है। पुलिस के लिए मुश्किल यह है कि कंकड़वा घाट की ओर सीसी कैमरे नहीं है। गौरव और उसके दोस्त राजा वर्मा से पुलिस अन्य कई जानकारियां जुटा रही है। चूंकि गौरव का भी आपराधिक इतिहास है।