फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Miscreants shot dead farmer returning home in mau

Mau News: किसान की गोली मारकर हत्या, पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

Fri, 29 May 2026 12:22 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 29 May 2026 12:22 PM IST
सार

Mau News: मऊ जिले में किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से भाग गए। 

विज्ञापन
Miscreants shot dead farmer returning home in mau
किसान की गोली मार कर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के ढोलवन मोड़ के पास गुरुवार की देर रात 11 बजे अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर एक किसान की हत्या कर दी। हत्या के समय किसान बाइक से वापस घर जा रहा था। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


क्या है मामला
मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ढोलवन निवासी रामजन्म राजभर (55) के रूप में हुई। गुरुवार की देर रात वह साइकिल से गांव से दो किमी दूर गहनी मोड़ के पास आया था, जहां से वापस आटा लेकर लौटते समय पहले से उसके आने का इंतजार कर रहे बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी। 
विज्ञापन


गोली रामजन्म के सीने में लगी। उधर, वारदात को अंजाम देकर दोनों बदमाश फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस घटना के बाद पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर थाना प्रभारी सुभाषचंद ने बताया कि मामला संज्ञान में है, हत्या का कारण पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed