फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   miscreants scuffled with sub-inspector and tore off monogram from his uniform in Varanasi

दबंगों का दुस्साहस: दरोगा से धक्का-मुक्की, वर्दी का मोनोग्राम नोचा; सीज की कार्रवाई करने पर बढ़ा हंगामा

Mon, 31 Aug 2026 02:49 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 31 Aug 2026 02:49 PM IST
सार

वर्दी का मोनोग्राम खींचकर नोचने के साथ ही सिपाही की सीटी की डोरी भी तोड़ दी गई। पुलिस टीम को झूठे एससी-एसटी मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। 

विज्ञापन
miscreants scuffled with sub-inspector and tore off monogram from his uniform in Varanasi
UP police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुर थाना क्षेत्र के गिलट बाजार में चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बुलेट रोकने पर मौके पर जुटे लोगों ने पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार और धक्का-मुक्की की। आरोप है कि चौकी प्रभारी को धक्का देकर गिरा दिया। वर्दी का मोनोग्राम खींचकर नोचने के साथ ही सिपाही की सीटी की डोरी भी तोड़ दी गई। पुलिस टीम को झूठे एससी-एसटी मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। चौकी प्रभारी अमित सिंह की तहरीर पर रजत सोनकर, उसका भाई, बहन, मां, शुभम सोनकर, गोलू उर्फ किशन सोनकर, प्रिंस सोनकर और छह अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 12:40 बजे गिलट बाजार चौराहा-मस्जिद के पास गश्त के दौरान बिना नंबर प्लेट की पीले रंग की बुलेट खड़ी मिली। गिलट बाजार चौकी प्रभारी अमित सिंह ने वहां मौजूद रजत सोनकर से वाहन के कागजात मांगे। आरोप है कि वह कागजात नहीं दिखा सका। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; स्वाइन फ्लू पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: कोरोना की तर्ज पर मरीजों का इलाज, संपर्क में आने वालों की भी होगी जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान रजत का साथी शुभम सोनकर स्कूटी से पहुंचा और पुलिस से बहस करने लगा। उसने बाइक सीज नहीं करने की बात कहते हुए विवाद शुरू कर दिया। कुछ देर में रजत की मां, भाई गोलू उर्फ किशन सोनकर और अन्य रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करने लगे। थाना प्रभारी अजीत वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

सीज की कार्रवाई करने पर बढ़ा हंगामा
पुलिस टीम जब बुलेट को सीज करने की कार्रवाई करने लगी तो हंगामा बढ़ गया। पुलिस के मुताबिक गोलू उर्फ किशन ने मौके पर बेहोश होने का नाटक किया। इसी दौरान प्रिंस उर्फ ऋषभ सोनकर पांच-छह अज्ञात लोगों के साथ पहुंचा और पुलिस टीम से उलझ गया। आरोप है कि चौकी प्रभारी को धक्का देकर गिरा दिया गया और उनकी वर्दी का मोनोग्राम खींचकर तोड़ दिया गया। रिक्रूट अंकित यादव की सीटी की डोरी तोड़ने और पुलिस बाइक की चाबी बार-बार बंद कर सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी आरोप है। पुलिस का कहना है कि आरोपी टीम का वीडियो बनाते हुए झूठे एससी-एसटी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे थे। थाना प्रभारी अजीत वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed