फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Miscreants deadly attack on the one day police station officer of Manduadih Varanasi

वाराणसी: मंडुआडीह थाने की एक दिन की थानाध्यक्ष पर महिला ने किया हमला, अपहरण की कोशिश

Fri, 15 Jan 2021 06:01 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 15 Jan 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Miscreants deadly attack on the one day police station officer of Manduadih Varanasi
घायल जीविका सिंह। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के मंडुआडीह थाने की एक दिन की थानेदार पर शुक्रवार को अज्ञात महिला ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घूंघट में खड़ी महिला ने उसे पहले कुछ सुंघाकर अपहरण का प्रयास की। इसके बाद विरोध करने पर धारदार हथियार से उसपर हमला कर दी और कार से भाग गई। घटना मंडुआडीह थाने से पांच सौ मीटर दूरी की है।

विज्ञापन


बता दें कि विगत दिनों महात्मा जेएफ पब्लिक स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा जीविका सिंह को मंडुआडीह थाने की एक दिन की थानाध्यक्ष बनाया गया था। जीविका ने बताया कि शुक्रवार को तीन बजे स्कूल से मड़ौली स्थित अपने घर जा रही थी। अभी वह मंडुआडीह थाने से 500 मीटर दूर मड़ौली रोड पर पैदल ही पहुंची थी, तभी घूंघट में खड़ी एक महिला ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

 

एक दिन की थानाध्यक्ष जीविका सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने पहले जीविका को कुछ सुंघाकर बेहोश करने की कोशिश की। असफल होने पर महिला जीविका के सिर पर कुछ घुमाने लगी, इतने में छात्रा ने कहा कि ये क्या कर रही हो। जीविका ने बताया कि जब उसे कुछ अनहोनी की आशंका हुई तो उसने विरोध किया और जैसे ही शोर मचाई महिला ने किसी धारदार हथियार से उसपर हमला कर कार से भाग गई। हमले में जीविका के हाथ में चोट आई है। डरी सहमी जीविका घर पहुंचकर पिता राजेंद्र से घटना के बारे में बताई। पिता ने पुलिस को सूचना देते हुए एक निजी चिकित्सालय में जीविका का इलाज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed