Varanasi: काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारी से एयरपोर्ट पर दुर्व्यवहार, झोला छीनने और तिलक पर टिप्पणी का आरोप
काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारी देव मिश्रा अकाशा एयरलाइंस से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। पुजारी का आरोप है कि दो महिला सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और वेशभूषा व तिलक पर भी टिप्पणी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को विश्वनाथ मंदिर के पुजारी से दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। पुजारी का आरोप है कि महिला सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और वेशभूषा व तिलक पर भी टिप्पणी की। मामला संज्ञान में आने के बाद अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
रविवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे विश्वनाथ मंदिर के पुजारी देव मिश्रा अकाशा एयरलाइंस से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने बताया कि मेरी फ्लाइट नौ बजकर पांच मिनट पर थी। प्रवेश के दौरान सीआईएसएफ की दो महिला सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें जांच के नाम पर रोक लिया।
जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
पुजारी का कहना था कि अपने साथ एक बैग भी लिया था और माथे पर चंदन तिलक लगाया था। दोनों महिला सुरक्षाकर्मियों ने उनसे पूछा झोले में क्या है? पुजारी ने बताया कि काजू-किशमिश हैं। यात्रा के दौरान खाने-पीने के लिए है। इस पर दोनों महिला सुरक्षाकर्मियों ने उनसे झोला छीन लिया।
ये भी पढ़ें: छह साल में चौथी बार होने जा रहा चुनाव, दो बार भाजपा की जीत, घोसी उपचुनाव पर पूरे देश की टिकी नजर
सीआईएसएफ सीनियर कमांडेंट अजय कुमार ने बताया कि इस तरीके की घटना की कोई जानकारी नहीं है। अगर इस तरीके की घटना हुई है तो जांचकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कमांडेंट ने कहा कि अगर इस तरह की घटना घटी है तो लिखित शिकायत देनी चाहिए।