{"_id":"5bb32bd3867a55510e62d2a9","slug":"mirzapur-this-school-students-going-ill-after-eat-bananas","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर के इस स्कूल में विद्यार्थियों के दिए गए सड़े केले, खाने के बाद 15 पड़े बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर के इस स्कूल में विद्यार्थियों के दिए गए सड़े केले, खाने के बाद 15 पड़े बीमार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुर में सड़े केला खाने से 15 बच्चे बीमार हो गए। सभी बच्चों का निजी चिकित्सक में इलाज कराया गया। इसके बाद चार बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुर में सोमवार को कुल 108 बच्चे उपस्थित थे। प्रार्थना के बाद बच्चों को केले दिए गए।
आरोप है कि केला सड़े थे, जिन्हें खाने के बाद 15 बच्चों को उल्टियां होने लगीं। सभी का इलाज निजी चिकित्सक से कराया गया। चार बच्चों की स्थिति ठीक नहीं होने पर उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां बच्चों का इलाज कर घर भेज दिय गया। सीएचसी जमालपुर के चिकित्सक डा. राहुल कपूर ने बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी धनंजय सिंह ने कहा कि केला खाने से बच्चों के बीमार होने की बात बताई जा रही है। जांच कराई जाएगी कि स्कूल प्रशासन ने कहां से केला मंगाया था। हालांकि बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी ने कहा कि तीन बच्चों को गैस की समस्या थी, उनको अस्पताल ले जाया गया था। दवा के बाद उनकी तबीयत ठीक हो गई है। केला खाने से बच्चे बीमार नहीं हुए थे।