फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur this school students going ill after eat bananas

मिर्जापुर के इस स्कूल में विद्यार्थियों के दिए गए सड़े केले, खाने के बाद 15 पड़े बीमार

Tue, 02 Oct 2018 01:56 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 02 Oct 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur this school students going ill after eat bananas
प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुर में सड़े केला खाने से 15 बच्चे बीमार हो गए। सभी बच्चों का निजी चिकित्सक में इलाज कराया गया। इसके बाद चार बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।  प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुर में सोमवार को कुल 108 बच्चे उपस्थित थे। प्रार्थना के बाद बच्चों को केले दिए गए।
विज्ञापन


आरोप है कि केला सड़े थे, जिन्हें खाने के बाद 15 बच्चों को उल्टियां होने लगीं। सभी का इलाज निजी चिकित्सक से कराया गया। चार बच्चों की स्थिति ठीक नहीं होने पर उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां बच्चों का इलाज कर घर भेज दिय गया। सीएचसी जमालपुर के चिकित्सक डा. राहुल कपूर ने बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी धनंजय सिंह ने कहा कि केला खाने से बच्चों के बीमार होने की बात बताई जा रही है। जांच कराई जाएगी कि स्कूल प्रशासन ने कहां से केला मंगाया था। हालांकि बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी  ने कहा कि  तीन बच्चों को गैस की समस्या थी,  उनको अस्पताल ले जाया गया था। दवा के बाद उनकी तबीयत ठीक हो गई है। केला खाने से बच्चे बीमार नहीं हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed